खेल/मनोरंजन–नई दिल्ली : जैसे – जैसे महादेव एप की परतें खुल रही है, वैसे – वैसे बड़े सफेदपोश नाम सामने आने लगे है, अब इससे फिल्म इंडस्ट्री भी नहीं बच पाई है, अब इस मामले में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को ED ने समन भेजा है। रणबीर को ED ने 6 अक्टूबर को बुलाया है। उनका नाम महादेव बेटिंग एप केस में सामने आ रहा है। महादेव बेटिंग एप में उनका नाम सामने आने के बाद अब उनकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। पहले फिल्म इंडस्ट्री में अंडरवर्ल्ड का पैसा लगता था, धीरे – धीरे इस पर भी शिकंजा कसा गया, अब इंडस्ट्री में सट्टे की भी एंट्री हो गई है।
बॉलिवुड के जाने माने एक्टर रणबीर कपूर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को समन भेजा है। उनको यह समन ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़ी महादेव बेटिंग ऐप को प्रमोट करने के मामले में भेजा गया है। बता दें कि जांच एजेंसी को शक है कि रणबीर कपूर ने महादेव ऐप को प्रमोट करने के लिए बहुत बड़ी रकम ली है। इसके लिए एक्टर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
रणबीर कपूर को आखिरी बार 2022 में रिलीज हुई ब्रह्मात्र मूवी में देखा गया था। रणबीर की ब्रह्मात्र मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। वह अभी अपनी नई फिल्म एनिमल के लिए चर्चाओं में हैं। रणबीर कपूर स्टारर एनीमल 1 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी। रणबीर कपूर फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। रणबीर कपूर हर सिनेमा प्रेमी के चहेते हैं। महादेव बेटिंग एप में रणबीर कपूर का नाम आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में सनसनी मच गई है। खबर के मुताबिक ईडी ने रणबीर को कपूर को समन भेजा है। ईडी ने रणबीर कपूर को 6 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया है।
ऐप के मालिकों का पाकिस्तान से है कनेक्शन :
ED के सूत्रों ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए बताया था कि महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के मालिकों का स्थानीय व्यापारियों और हवाला संचालन के अलावा पाकिस्तान में भी लिंक है। इसका उन्हें शक है। वहीं ED के सूत्रों ने यह भी बताया कि इस साल फरवरी में महादेव ऐप के सह-मालिक, सौरभ चंद्राकर की शादी और पिछले साल सितंबर में कंपनी की सक्सेस पार्टी में भाग लेने या प्रदर्शन करने के लिए बॉलीवुड की 17 हस्तियां जांच के दायरे में हैं। उन्हें भी जल्द ही नोटिस भेजा जाएगा।
ईडी की निगाह में हैं ये सितारे भी :
महादेव बेटिंग एप में बॉलीवुड से रणबीर अकेले नहीं हैं, जिनका नाम सामने आया है। ईडी के निशाने पर बॉलीवुड के 15-20 सितारे और भी है, जो ED के हत्थे चढ़ सकते हैं। इसमें अली असगर, विशाल ददलानी, टाइगर श्रॉफ, नेहा कक्कड़, भारती सिंह, एली अवराम, सनी लियोनी, भाग्यश्री, पुल्कित सम्राट, कीर्ति खरबंदा, नुसरत भरूचा और कृष्णा अभिषेक जैसे जाने माने चेहरे ईडी के राडार पर हैं। महादेव बैटिंग एप का नेटवर्क इतना बड़ा है कि हाईलेवल की कार्यवाही होने के बाद इनका कारोबार बेधडक लगातार चल रहा है, इस पर अभी तक कोई प्रतिबन्ध नहीं लग पाया है।