नवरात्र के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक अनुराग शर्मा और कंचन जोशी के पहली बार हिंदी में माता के भजन रिलीज होंगे इस चैनल पर।

रायपुर : अनुराग शर्मा और कंचन जोशी छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध एवम लोकप्रिय गायक है, अभी हाल ही में कंचन जोशी का सुपरहिट गीत “सोन के नथनी” सुना है, जो यूट्यूब पर 8 करोड़ बार से ज्यादा देखा गया है, दोनों गायकों ने अब पहली बार बॉलीवुड स्तर के हिंदी भजन गाये है, ये भजन माचिस फिल्म प्रोडक्शन के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर जारी किये जायेंगे, माचिस फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले इन्होने 4 भजन गाये है, जिसमें से एक भजन ” माँ काली माता” के उपर बनाया गया है।

बागबाहरा में शूट हुआ है ये गीत :

“ॐ काली जय माँ काली” यह गीत नवरात्री के उपलक्ष्य में 9 अक्टूबर सोमवार को माचिस फिल्म प्रोडक्शन के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जायेगा, गीत के बोल बड़े ही मधुर है, जो माँ की आराधना को लेकर लिखे गये है, यह गीत युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है, इस गीत के प्रोड्यूसर विकास मोटवानी ने बताया कि महासमुंद के बाग़बाहरा मंदिर में इस गीत की शूटिंग की गई है, जिसकी कोरियोग्राफी सतीश साहू ने की है, गीत लिखा है प्रफुल्ल ठाकुर ने और कम्पोज किया है, अमित प्रधान ने, यह गीत नवरात्री में धूम मचाने के लिये तैयार है, आप भी इस गीत को जरुर सुनियेगा और शेयर कीजियेगा।

माचिस फिल्म प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल का लिंक है : https://www.youtube.com/@machisfilmproduction/videos

“ॐ काली जय माँ काली” गीत का शॉट – https://www.youtube.com/shorts/zFEdDikjcnc