रायपुर : ये बेरहम मोबाईल भी कहाँ से विडियो बना लेता है, लोगों को मस्ती करने की भी छूट नहीं है, कार्यवाही होने के बाद शायद ऐसे युवा यही सोचते होंगे। स्टंटबाजी करते हुये कई युवा पुलिस की कार्यवाही के शिकार हो चुके है, जिसकी ख़बरें लगातार मिडिया में आती रहती है, फिर भी ये उद्दंड युवा दूसरों की जान खतरे में डालने से नहीं चूकते, अपनी जान की तो इन्हें परवाह ही नहीं होती है। ऐसे उद्दंड बाईकर रायपुर के शैलेन्द्र नगर में उत्पात मचाते थे, जिन पर पुलिस ने लगातार कार्यवाही कर बंद करवाया। वहीँ दूसरी तरफ युवाओं की स्टंटबाजी लगातार जारी है।
जहाँ बाईक पर दो लोगों के बैठने की जगह होती है, लेकिन गलती से भी कोई तीसरा बाईक बैठ जाए और यातायात पुलिस की नजर में आ जायें तो जुर्माना भरना पड़ेगा। लेकिन रायपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां यातायात नियमों को नजरअंदाज कर एक बाईक पर एक, दो नहीं बल्कि छह लोग सवार होकर शहर भर में घूम रहे हैं। इन लड़कों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हर कोई इसे शेयर कर मजे ले रहा है।
राजधानी में युवकों का ये खतरनाक तरीके से बाईक चलाते वीडियो सामने आया है। यहां एक बाईक पर छह युवक एक साथ सवार होकर घूम रहे हैं। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बाईक पर चार लोग बैठे हुए हैं, जबकि दो लड़के दोनों तरफ खड़े हैं। सभी इस बात से अंजान है कि एक छोटी सी लापरवाही एक बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकती है। ये बहुत बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है, दूसरे राहगीर भी इसकी चपेट में आ सकते है।
इसी बीच वहां से गुजर रहे दूसरे बाईक सवार ने इन लड़कों का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो रायपुर के आमानाका क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने एफआईआर के अलावा तगड़ा चालान काटना भी शुरू कर दिया है। कुकुरबेड़ा में रहने वाले एक मजदूर को पड़ोस के नाबालिगों की करतूत भारी पड़ गई। नाबालिगों ने उनसे काम के बहाने बाइक मांगी। इसके बाद उसमें 7 लोग सवार हो गए और स्टंटबाजी करते हुए घूमने लगे। किसी ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा, तो बाइक के नंबर के आधार पर बाइक मालिक अभिमन्यु छुरा तक को पकड़ा गया। स्टंटबाजी करने वाले 7 नाबालिगों और उनके परिजनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। नाबालिगों को बाइक देने के आरोप में बाइक मालिक अभिमन्यु के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट में अलग-अलग धाराओं में कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपए का जुर्माना किया गया है।
बाइक ही 10 हजार की होगी :
अभिमन्यु की सेकंड हैंड बाइक है। उसकी कीमत 10 से 15 हजार रुपए होगी, लेकिन अब ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 25 हजार रुपए का जुर्माना देना होगा। बताया जाता है कि अभिमन्यु से मोहल्ले के एक नाबालिग ने काम से बाइक मांगी थी। फिर वह अपने साथियों के साथ उसमें बैठकर घूमने लगा था।