तंजीला शेख ने पति पर लगाया दहेज़ प्रताड़ना का केस, गुस्से में नसीर ने दे दिया तीन तलाक, और अब….।

इंदौर (म.प्र.) : मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के खजराना थाना क्षेत्र में तीन तलाक का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पति के विरुद्ध मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकार का संरक्षण अधिनियम 2019 के तहत केस दर्ज किया है। महिला से पति का विवाद काफी समय से चल रहा है। उसने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवा रखा है। पति इससे नाराज चल रहा था। पति नसीर मायके में रह रही पत्नी के पास पहुंचा और तीन बार तलाक, तलाक, तलाक बोलकर चला गया।

खजराना टीआई उमरावसिंह के मुताबिक, घटना 18 सितंबर की ममता कॉलोनी (खजराना) की है। पुलिस ने 23 वर्षीय तंजीला शेख की शिकायत पर उसके पति नसीर शेख निवासी दिलीप नगर खजराना के खिलाफ केस दर्ज किया है। तंजीला ने पुलिस को बताया कि पति नसीर शादी के बाद से परेशान करता था। वह रुपयों की मांग कर प्रताड़ित करने लगा था, लगातार महिला से रुपये मांगने के नाम पर परेशान करता था। परेशान होकर महिला ने दहेज प्रताड़ना का केस लगाया और ससुराल छोड़ कर मायके में रहने आ गई। इससे गुस्सा नसीर उसके मायके आया और तीन तलाक देकर चला गया।

सब्सक्राईब करें https://www.youtube.com/@machisfilmproduction/videos