प्यार में आकर अपने से आधी उम्र की महिला से की शादी, शादी के बाद महिला की हकीकत पता चलने पर पैरों तले खिसकी जमीन।

बाराबंकी (उ.प्र.) : एक युवक ने अपनी उम्र से आधी युवती से शादी कर ली, शादी के पता महिला के बारे में पता चलने पर युवक के पैरों से जमीन खिसक गई। जानकारी मिली की एक महिला ने अपनी पिछली दो शादियों की बात छिपाकर तीसरी शादी कर ली। महिला ने जिस युवक से विवाह किया उसकी पहली पत्नी की मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद युवक इस महिला के संपर्क में आया और दोनों ने विवाह कर लिया। शादी के बाद दोनों में विवाद होने लगा और जिसके बाद महिला तीसरे पति से भी अलग हो गई। जिसके बाद युवक (तीसरे पति) को महिला के पहले की दो शादियों की जानकारी लगी तो युवक ने पुलिस को सूचना देकर केस दर्ज कराया है, जिसको लेकर पुलिस ने कार्यवाही की।

महिला ने खुद को बताया था कुंवारी :

यह पूरा मामला देवा थाना इलाके के अलीपुर मजरे रेंदुआ पल्हरी का है जहां के 52 वर्षीय अश्विनी कुमार की पहली पत्नी की सात साल पहले मृत्यु हो गई थी। करीब दो वर्ष पहले ही अश्विनी मऊ रहने वाली 32 वर्षीय आरती देवी से मिले। आरती देवी ने खुद को बिना शादी शुदा बताया, जिसके बाद आपसी सहमति से बाराबंकी स्थित एक वेलफेयर सोसाइटी में शादी कर ली। शादी के बाद महिला अपने घर में ही रहती थी जो कभी-कभार ही अश्विनी के घर आती थी, जिसको लेकर वह परेशान भी रहता था।

दो पतियों के होते हुए की तीसरी शादी :

युवक ने आरोप लगाया है कि कुछ समय तक सब सही चला लेकिन कुछ दिन बाद महिला का व्यवहार बदलने लगा और वह बात-बात पर झगड़ा व मारपीट करने लगी। जिसके बाद दोनों अलग हो गए। जब पीड़ित ने महिला के बारे में और जानकारी जुटाई तो पता चला कि उसने दो और शादियाँ पहले ही कर रखी है। जानकारी के अनुसार महिला का पहले दोनों पतियों से अभी तक तलाक नहीं हुआ है मामला कोर्ट में चल रहा है। 16 अक्टूबर को पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला पर केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही जाएगी।