इंदौर (म.प्र.) : मध्यप्रदेश के इंदौर में नगर निगम कमिश्नर की गाड़ी पर तंत्र क्रिया का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां अज्ञात व्यक्ति द्वारा दो कटे हुए नींबू गाड़ी पर फेंके गए हैं। जिसको लेकर बवाल मच गया है। नींबू फेंकने वाले की पुलिस अब तलाश कर रही है। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल कर जांच करने की बात कह रही है।
जानकारी के मुताबिक संयोगितागंज थाना क्षेत्र में नगर निगम की आयुक्त हितिका सिंह के सरकारी वाहन पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा दो नींबू काटकर फेंके गए है। अब इस बात की जानकारी जैसे ही कार के ड्राइवर को लगी उन्होंने तत्काल पूरे मामले की सूचना पुलिस को दे दी, अब ड्राइवर ने इसका शिकायतीआवेदन दिया है, जिसके आधार पर पुलिस नींबू फेंकने वाले व्यक्ति की तलाश में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार के सामने महापौर के ओएसडी रहे निखिल कुलमी द्वारा नींबू फेंकने की घटना सामने आई है।
इंदौर नगर निगम में यह अजीबो गरीब मामला सामने आया। यहां एक कर्मचारी ने नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह की कार के आगे जादू टोना कर दिया। इस कर्मचारी ने निगम आयुक्त की गाड़ी के सामने नींबू काटकर फेंका। निगम कर्मी की ये हरकत सीसीटीवी में कैद हो गयी और आयुक्त ने इसे देख लिया। इस घटना से आयुक्त घबरा गये।
महापौर के ओएसडी की हरकत :
इंदौर नगर निगम में अपनी तरह का पहला अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पूरा वाकया सिटी बस मुख्यालय पर हुआ. यहां एक निगम कर्मी ने निगम आयुक्त की कार के आगे जादू टोना क्रिया की, इस निगमकर्मी ने मंत्र पढ़कर कार के आगे नींबू फेंका। बताया जा रहा है कि एक तांत्रिक के कहने पर कर्मचारी ने निगम आयुक्त की कार के आगे ये क्रिया की। निखिल कुलमी नामक यह अफसर महापौर पुष्यमित्र भार्गव का ओएसडी है।
शिकायत के साथ सीसीटीवी फुटेज :
निगम आयुक्त हर्षिका सिंह ने निखिल कुलमी की ये हरकत सीसीटीवी में देखी और जादू टोना की क्रिया देखकर वे हैरान रह गयीं. उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। निगम कर्मचारियों ने संयोगितागंज थाने में पूरे मामले की शिकायत की है।कर्मचारियों ने शिकायत के साथ प्रमाण के रूप में सीसीटीवी फुटेज भी पेश किए हैं।