रायपुर : आमतौर पर आग लगने की घटनाओं में बढ़ोत्तरी गर्मी के समय होती है, लेकिन अचानक होने वाली आगजनी की घटनायें भी लगातार सामने आ रही है।ऐसी ही एक घटना टिकरापारा के छत्तीसगढ़ नगर में तड़के सुबह किराना दुकान में भीषण आग लगने की खबर है। आग लगते ही दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग की घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की घटना तड़के सुबह 4 बजे की बताई जा रही है। आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम को आग लगने की सूना दी। सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
यह घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ नगर में स्थित एक किराना दुकान में सुबह चार बजे भीषण आग गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इधर, घटना की सूचना के बाद दमकल विभाग की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंच गई। घंटों मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।दुकानदार के अनुसार आग में दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। इससे भारी नुकसान हुआ है। हालांकि दुकान में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।