रायपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तीसरी व आखिरी सूची रविवार की देर रात जारी कर दी है। इस तरह सभी 90 सीटों पर कांग्रेस ने नाम घोषित कर दिए गए हैं। इसमें चार विधायकों का टिकट कट गया है। रायपुर उत्तर विधानसभा सीट से एक बार फिर पार्टी ने कुलदीप जुनेजा पर भरोसा जताया है। इस सीट को लेकर सिन्धी समाज बड़ी उम्मीदों में था कि अजीत कुकरेजा को टिकट मिल जाये , दूसरी तरफ एजाज़ ढेबर को भी टिकट नहीं मिल पाई, वर्तमान महापौर एजाज ढेबर ने पिछले चुनाव में दक्षिण विधानसभा से दावेदारी पेश की थी पर उन्हें टिकट नहीं मिल पाई।
वहीं बैंकुठपुर में अंबिका सिंहदेव दोबारा चुनावी मैदान में उतारी गई हैं। धमतरी सीट पर 2018 में कांग्रेस से गुरुमुख सिंह होरा चुनाव लड़े थे जो हार गए थे। उनका भी टिकट काटकर ओमकार साहू को दिया गया है। कसडोल, सरायपाली, महासमुंद, सिहावा सीट पर कांग्रेस ने विधायकों का टिकट काटकर नए प्रत्याशी उतारे हैं। इस तरह प्रदेश क 90 सीटों में अब तक कुल 18 महिलाएं, अब तक कुल 29 ओबीसी वर्ग से प्रत्याशी उतारे गए हैं।
इन प्रत्याशियों के काटे टिकट :
| विधानसभा सीट | इनका टिकट कटा | ये नए प्रत्याशी |
| महासमुंद | विनोद सेवन चंद्राकर | डा. रशमी चंद्राकर |
| सरायपाली | किस्मतलाल नंद | चातुरीनंद |
| सिहावा | डा. लक्ष्मी ध्रुव | अंबिका मरकाम |
| कसडोल | शकुंतला साहू | संदीप साहू |

सिन्धी समाज के अपने ही लोग बना रहे है मजाक :
समाज को भाजपा से टिकट ना मिलने के बाद समाज के राजनैतिक नेताओं निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की , जिसको लेकर सोशल मिडिया में लगातार एक दूसरे पर फब्तियां कसना शुरू कर दिया है, जिसमें से एक धड़ा श्रीचंद सुन्दरानी के पक्ष में है, दूसरा अजीत कुकरेजा के पक्ष में है, वहीँ कुछ लोगों द्वारा मिडिया बाजी करते हुये अपना नाम चुनाव में निर्दलीय लड़ने के लिये आगे कर रहे है, जिसमें से नामांकन फॉर्म अभी तक किसी ने नहीं भरा है। दूसरी शंकर वरंदानी तो 10 के सिक्के लेकर फॉर्म खरीदने पहुँच गये, एक सीमा से ज्यादा सिक्के लेने से जब अधिकारीयों ने मना किया तो वे वहीँ धरने पर बैठ गये, जहाँ वो अर्धनग्न होने बोलकर अगले दिन फिर वहीँ बैठ गये, ऐसे ही गोविन्द वाधवानी के विडियो वायरल हुये, जिसको लेकर बवाल मचा, जब हमने उनसे बात की कि कोई भी पार्टी समाज के नाम पर किस आधार पर टिकट दे, तो वो एक ही बात दोहराते रहे समाज एकजुट है, जबकि सभी प्रत्याशी एक दूसरे के खिलाफ सादगीपूर्ण रूप से पत्ता काटने के प्रयास में दिखे। इधर अर्जुन वासवानी ने सिन्धी अकादमी के पद से इस्तीफा दे दिया है, जब कार्यकाल ही ख़त्म होने को है।
सिन्धी समाज में अन्य योग्य प्रत्याशी भी है :
सिन्धी समाज में अन्य कई योग्य प्रत्याशी भी है, जिनमें सबसे योग्य CA अमित चिमनानी, सचिन मेघानी , श्याम चावला, प्रकाश बजाज जैसे लोग भी शामिल है, जिनको आगे ही नहीं बढ़ने दिया जाता। ये लोग सामाजिक और राजनैतिक दोनों तरह से योग्य है।