बनारस (उ.प्र.) : जहाँ बच्चे बड़े हो जाते है, वहीँ माँ-बाप को उन पर ध्यान देना आवश्यक हो जाता है, नासमझी में बच्चे कौन सा गलत कदम उठा लें कहना मुश्किल है। वाराणसी में कक्षा 10वीं के छात्र ने अपने स्कूल में 9वीं की छात्रा से प्यार का इजहार कर दिया। छात्रा ने इंकार किया और बातचीत बंद करके दूरी बढ़ा ली। इसी से छात्र परेशान हो गया। इसके बाद छात्र ने तीन दिन तक उसका पीछा किया और बातचीत का प्रयास किया। इसके बाद भी छात्रा नहीं मानी, जिससे वो परेशान रहने लगा।
छात्रा के इंकार से झल्लाये छात्र ने यूट्यूब के जरिए फोटो को एडिट कर उसका अश्लील पोस्टर बनाया और एडिट करके प्रिंट करवा लिया। इसके बाद रात में उसके मोहल्ले में जाकर दीवारों पर चिपका दिया। जानकारी पर परिजनों को छात्रा ने पूरी बात बताई, पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है, छात्र ने युवती का फोटो उसके सोशल मिडिया अकाउंट से लिया था, जिसे बाद में सम्पादित कर प्रिंट निकलवाया।
आइए सबसे पहले पूरा मामला बताते हैं…
यह पूरा मामला सिगरा थाना के चंदुआ छित्तूपुर क्षेत्र का है। यहां छात्रा का घर है। छात्रा के घर से कुछ दूरी पर छात्र का मकान भी है। दोनों शहर के प्रतिष्ठित कांवेंट स्कूल में पढ़ते हैं और लंबे समय से उनमें अच्छी दोस्ती भी रही है। पिछले दिनों छात्र ने छात्रा को पहले तो सोशल मीडिया यानी वॉट्सऐप पर मैसेज भेजना शुरू किया था। एक सप्ताह पहले उसने किशोरी को प्यार का इजहार कर दिया, साथी छात्र का इरादा भांपकर छात्रा ने उससे बातचीत बंद कर दी। फोन या मिलने पर भी दूरिया बना ली, इससे छात्र नाराज हो गया और उसने छात्रा को बदनाम करने की ठान ली।
छात्रा ने इंस्टाग्राम पर बनाया फर्जी ID… :
छात्रा को बदनाम करने के लिए उसने यूट्यूब सर्च इंजन पर कई तरीके सर्च किए। इसके बाद सबसे पहले उसने इंस्टॉग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर छात्रा को मैसेज भेज कर धमकाने का प्रयास किया। बात न बनने पर उसने यूट्यूब की मदद से फोटो एडिट करने का तरीका सीखा, और फिर उसे सम्पादित कर उसकी अश्लील फोटो बनाई औ फिर प्रिंट करवाकर उसके मोहल्ले में चिपका दिया। सिगरा थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि छात्रा के परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। 15 वर्षीय आरोपी छात्र को पकड़ कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से रामनगर स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया गया।