ईसाई से इस्लाम धर्म अपना चुकी अंजू लौटी भारत, जब पूछा – पाकिस्तान से क्यों भेजा गया? तो दिया ये जवाब….।

नई दिल्ली : पाकिस्तान से आने वाली सीमा हैदर को लेकर भारत में बवाल मचा था, उसी समय अंजू भी भारत छोड़कर पाकिस्तान चली गई थी, दोनों को लेकर लगातार संदेह की स्थिति बनी रही। अंजू को लेकर लगातार सवाल उठते रहे। पांच महीने पहले फेसबुक फ्रेंड के प्यार में घर-बार.. बाल-बच्चे.. छोड़कर पाकिस्तान जाने वाली अंजू उर्फ फातिमा भारत लौट आई है। उसके भारत लौटने की खबर सुर्खियों में छाई हुई है, अंजू अटारी बॉर्डर से भारत में प्रवेश किया उसका पाकिस्तानी पति नसरुल्लाह उसे बॉर्डर पर छोड़ने आया था। अंजू को जरूरी पूछताछ के लिए कुछ वक्त बीएसएफ कैंप में बिताना पड़ा। जिसके बाद वह अमृतसर के लिए रवाना हुई। अंजू से जब मीडिया का सामना हुआ तो वह पतली गली से निकलने की कोशिश करने लगी। उसने मीडिया को कोई जवाब नहीं दिया।

चेहरा छिपा रही थी अंजू :

दिल्ली के लिए फ्लाईट पकड़ने अंजू जब अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची तो मीडियाकर्मी पहले से ही उसका इंतजार कर रहे थे। अंजू चेहरा छिपाकर कैमरे से बचना चाहती थी। इस दौरान कई मीडियाकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह तेजी से एयरपोर्ट की तरफ बढ़ने लगी। इस दौरान जब उससे पूछा गया कि उसे पाकिस्तान से क्यों भेजा गया तो वह शांत हो गई। इसे पाकिस्तान का स्टंट माना जा रहा है, जिसको अंजू का सप्पोर्ट माना जा रहा है। भारत आने से पहले पाकिस्तान ने अपनी प्रशंसा में उसका विडियो भी जारी किया है।

मैं हैप्पी हूं..

अंजू ने सिर्फ इतना कहा कि मैं हैप्पी हूं.. इसके बाद मीडियाकर्मियों ने जो भी सवाल पूछे, उसका अंजू ने कोई जवाब नहीं दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि अंजू मीडियाकर्मियों और उनके सवालों को इग्नोर कर आगे बढ़ती रही। मीडियाकर्मियों ने अंजू से पूछा कि उसे पाकिस्तान से क्यों भेजा गया? वह यहां किससे मिलने आई है? अंजू ने कोई जवाब नहीं दिया।

अंजू ने इस्लाम धर्म अपना लिया :

अंजू जुलाई में पाकिस्तान गई थी, वहां जाकर उसने ईसाई धर्म से इस्लाम धर्म अपना लिया और नसरुल्लाह से शादी करने के बाद अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया। नसरुल्लाह से उसकी मुलाकात चार साल पहले फेसबुक पर हुई थी। अंजू के भारतीय पति अरविंद ने कहा था कि वह जयपुर जाने के बहाने घर से निकली थी लेकिन बाद में परिवार को पता चला कि वह पाकिस्तान में है। वह बच्चों को भी छोड़कर गई है।

बच्चों के लिए परेशान है अंजू :

पाकिस्तान में दो माह बिताने के बाद अंजू के पाकिस्तानी पति ने कहा था कि वह अपने बच्चों को याद कर रही है। बच्चों की याद में वह मानसिक रूप से परेशान है। सितंबर में नसरुल्लाह ने कहा था कि पाकिस्तान में जरूरी दस्तावेजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के बाद अंजू भारत लौटेगी। आखिरकार अंजू अब अपने बच्चों से मिलने के लिए भारत लौट आई है। कहा जा रहा है कि अंजू पूर्व पति अरविंद से अपने बच्चों की कस्टडी की मांग कर सकती है, मिडिया ने उनसे ये भी पूछा कि क्या वो पाकिस्तान के लिये किसी मिशन में है?