आगरा (उ.प्र.) : जहाँ उत्तर प्रदेश की पुलिस से आरोपी डरकर रहते है, वहीँ अब लगातार यूपी पुलिस पर की खबर सामने आ रही है। यूपी के आगरा में 5 दिन के अंदर पुलिस की टीम पर तीसरी बार हमला करने का मामला सामने आया है। इसमें 3 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है।
खंदौली में अपराधियों के सत्यापन के लिये गई पुलिस पर हमला हो गया। पथराव और कांच की बोतलें भी फेंकी गई। पथराव से हाथरस रोड पर अफरा-तफरी मचने से वाहनों का आवागमन रुक गया। हमले में तीन सिपाही घायल हुए हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी कासिम को दबोच लिया है।
घटना मंगलवार शाम साढ़े चार बजे की है। पूर्व में जेल गए अपराधियों के सत्यापन का अभियान के तहत खंदौली थाने के उप निरीक्षक रविकांत शर्मा, मुख्य आरक्षी कैलाश चंद्र, आरची अंकित और हरेंद्र सिंह व्यापारियान मोहल्ले में सत्यापन करने गए थे। मोहल्ले के कासिम का भी सत्यापन सूची में नाम था।
कासिम आरोपी के साथियों ने किया हमला :
पुलिसकर्मियों ने कासिम को एक ठेले के पास खड़ा देख आवाज लगाई और अपने पास बुलाया। इस पर कासिम ने दौड़ लगा दी। पुलिस ने भी पीछा करके उसे दबोच लिया। इस पर वह पुलिकर्मियों से भिड़ गया और शोर मचाना शुरू कर दिया। उसके बाद उसके साथी वहां जुट गए और पुलिस पर हमला कर दिया।
हमले में 3 पुलिसकर्मी घायल :
कासिम और उसके साथियों ने पथराव और कांच की बोतल फेंकना शुरू कर दी। इससे वहां अफरातफरी मच गयी। जान बचाने के लिए पुलिसकर्मियों ने दौड़ लगा दी। सूचना पर थाने की पुलिस पहुंची, तब तक हमलावर वहां से भाग चुके थे। पुलिस ने कासिम को घेराबंदी करके पकड़ लिया। पथराव में मुख्य आरक्षी कैलाश चंद्र, आरक्षी अंकित और हरेंद्र घायल हो गए। डीसीपी सोनम कुमार ने बताया, मुख्य आरोपी कासिम को गिरफ्तार कर लिया है। कासिम पर मुकदमा दर्ज कर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये दबिश दी जा रही है।
पुलिसकर्मियों के घायल होने पर व्यापारियों ने किया पथराव :
कासिम के साथियों ने जब पुलिसकर्मियों पर पथराव किया तो पास में ही स्थित कैनरा बैंक में ग्राहक थे। पथराव होते ही बैंक कर्मचारियों ने अपना चैनल बंद कर लिया। वहीं, बैंक के आसपास दुकानदारों ने पुलिस पर पथराव होते देखा तो वह भी उनके बचाव में आ गए। दुकानदारों ने भी हमलावरों पर पथराव कर दिया। इससे उन्हें वहां से भागना पड़ा।
दबंग है आरोपी कासिम, कासिम की कुंडली खोलेगी पुलिस :
आरोपी कासिम के खिलाफ जानलेवा हमले समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं। वह मोहल्ले का रंगबाज है। दबंगई के चलते उसके विरुद्ध कोई जल्दी शिकायत नहीं करता है। हाल ही में खंदौली समेत कई थानों के प्रभारी बदले गए हैं। नए थाना प्रभारी द्वारा अपराधियों का सत्यापन कराया जा रहा है। कासिम के खिलाफ पहले से मारपीट के मुकदमे दर्ज हैं। पूर्व में उसके खिलाफ थाने पर शिकायते आईवी मगर कोई कारवाई नहीं की गई है। हाल ही में कई मानों के प्रभारी बदले है। खौली के वास प्रभारी भी बदल गए है। थाना प्रभारी एक-एक अपराधी का सत्यापन करा रहे है। इसी वजह से पुलिस टीम मोहल्ला सत्यापन करने गई थी। कासिम के खिलाफ पूर्व में क्या-क्या शिकायत यह भी पता कर रही है।
मुख्य आरोपी कासिम गिरफ्तार :
एसओ खदौली अजय कुमार ने कख्यक कि मुख्य आरोपी कासिम निरुता है। अन्य की पतासाजी की जा रही है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज कर रही है। आरोपियों के खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही की जाएगी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधिकारीयों ने कार्यवाही का आदेश दिया है।
पांच दिन में पुलिस पर किया गया तीसरा हमला :
आगरा कमिश्नरेट में पांच दिन में पुलिस पर तीसरा हमला है। इसे लेकर सवाल उठ रहा है कि पुलिस से कहां पर चूक आ रही है।
- 24 नवंबर : लोहामंडी के खातीपाड़ा में वारंटी को पकड़ने गयी पुलिस पर हमला। पथराव करके वारंटी शानू कुरैशी को छुड़ाया।
- 26 नवंबर : कागारौल के गांव गहर्रा खुर्द में न्यायालय के आदेश पर दर्ज मुकदमे की जांच करने गए उप निरीक्षक और आरक्षी से मारपीट हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित हुआ।
- 19 सितंबर 2023 : पिनाहट के गांव विप्रावली में शिकायत की जांच करने गई पुलिस पर हमला किया। थानाध्यक्ष और महिला आरक्षी को घायल किया।
- 13 जुलाई 2022 : दीवानी परिसर में पुलिस पर हमला बोल गैंगस्टर विनय श्रोतिया को साथी छुड़ा ले गए।
- 11 मार्च 2020 : जगदीशपुरा के किशोरपुरा में होली पर झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। पथराव कर दारोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया।