भाजपा विधायक छत्तीसगढ़ी सुपर स्टार अनुज शर्मा ने छत्तीसगढ़ी फिल्म का पोस्टर रिलीज किया।

रायपुर : छत्तीसगढ़ के सुपर स्टार व रायपुर जिले की धरसींवा विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित बीजेपी विधायक अनुज शर्मा ने छत्तीसगढ़ी फिल्म तहि बनबे मोर दुल्हनिया का पोस्टर रिलीज किया है। एनवी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म की स्टार कास्ट व टीम को अनुज ने शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर फिल्म की स्टार कास्ट मौजूद रही। अनुज शर्मा छत्तीसगढ़ी के सुपर स्टार है उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद बनने वाली पहली फिल्म मोर छईहाँ भुइयां फिल्म में काम किया है जो सुपरहिट हुई थी, अब अनुज शर्मा धरसींवा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक है।