डॉन दाऊद इब्राहिम की मौत की खबर, भारतीय ख़ुफ़िया एजेंसियों ने बताये ये ठिकाने, सामने आये चौकाने वाले रहस्य।

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) : अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर मुंबई पुलिस के सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी सामने आई है। दाऊद को तबीयत खराब होने की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। उस पर हमला हुआ था। भारत के मोस्ट वांटेड अपराधी दाऊद इब्राहिम की मौत की खबर आ रही है, जिसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है, सोशल मीडिया से कहीं ख़बरें लीक ना हो इसलिये पूरे पाकिस्तान में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। खबर है कि दाऊद इब्राहिम को किसी ने जहर दे दिया है और वह अस्पताल में है, अस्पताल में किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। पाकिस्तान में इन दिनों राजनैतिक सरगर्मियां तेज हैं। फरवरी 2023 में यहां चुनाव होने हैं। पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने इसका एलान भी कर दिया है। वहीं इसी बीच पूरे पाकिस्तान में इंटरनेट ठप होने की खबर आ रही हैं। वहीं इससे पहले दावा किया गया कि भारत का मोस्टवांटेड अपराधी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को किसी ने जहर दे दिया है। इसके बाद उसे कराची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालात नाजुक बताई जा रही है।

हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं :

हालांकि दाऊद को जहर दिए जाने की खबर की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन सोशल मीडिया पर उसे जहर दिए जाने की बातें की जा रही हैं। वहीं इसी बीच पाकिस्तान के कई हिस्सों में इंटरनेट बंद होने की खबरें आने लगीं। इसे कुछ लोगों ने दाऊद वाली खबर से भी जोड़कर देखा। हालांकि बताया जा रहा है कि पाकिस्तान सरकार ने यह कदम इमरान खान की होने वाली वर्चुअल रैली को लेकर उठाया था। जबकि पाकिस्तान से दाऊद इब्राहिम को जहर दिए जाने की पुष्टी की जा रही है। पाकिस्तानी पत्रकार आरजू काजमी ने कहा कि सुनने में आ रहा है कि दाऊद इब्राहिम को किसी ने जहर दिया है। उसकी तबियत बहुत ज्यादा खराब हो गई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। आरजू ने कहा कि आप लोग जानते हैं कि अगर कोई भी नाम लेगा या कुछ भी कंफर्म करने की कोशिश करेगा तो फिर उसकी भी शामत आ जाएगी।

रविवार रात को होनी थी इमरान खान की रैली :

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार रात को पूरा प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की एक रैली होने वाली थी। यह रैली वर्चुअल होनी थी। सरकार को आशंका थी कि इससे देश में कई जगह माहौल बिगड़ सकता है। इसलिए इमरान खान की रैली से ठीक पहले इंटरनेट बंद कर दिया गया, जिससे लोग इस रैली से जुड़ ही नहीं पायें। हालांकि कई जगहों पर नेट स्लो किया गया है, जिससे इस रैली को स्ट्रीम करने में काफी दिक्कत हुई।

कई शहरों में सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म भी बंद :

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, रविवार रात आठ बजे के बाद से लाहौर, कराची और इस्लामाबाद समेत कई शहरों में कई सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म को एक्सेस करने में दिक्कत हुई। गूगल , यूट्यूब जैसी सेवायें ठप्प है, इसके अलावा कई जगहों पर इंटरनेट ना चलने की भी शिकायत की गई है। हालांकि इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसे लेकर सरकार या दूरसंचार विभाग की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब चलाने में भी दिक्कतें आ रही हैं।

मुंबई हमलों का मास्टरमांइड है दाऊद

डी-कंपनी का सरगना और मोस्ट वॉन्टेड आतंकी दाऊद इब्राहिम भारत का भगोड़ा है। उसे 1993 में मुंबई में हुए बम धमाकों का मास्टरमाइंड माना जाता है। मुंबई में हुए सीरियल धमकों में 250 से अधिक लोगों की जान चली गई थी? इस घटना में हजारों लोग घायल भी हुए थे। इस घटना के बाद उसे भारत का वांछित आतंकवादी घोषित कर दिया गया था।

सूत्रों के मुताबिक अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने पाकिस्तान में शरण ले रखी है। भारत ने कई बार इसके सबूत भी पेश किए हैं। हालांकि पाकिस्तान लगातार उसकी देश में मौजूदगी से इनकार करता रहा है।

भारतीय एजेंसी ने निकाले दाऊद के दो ठिकाने :

कराची के क्लिफ्टन रोड पर स्थित व्हाइट हाउस बंगला दाऊद का पाकिस्तान में परमानेंट ठिकाना है। यहां वो अपने पूरे परिवार के साथ रहता है. इसके अलावा, कराची में ही डिफेंस हाउसिंग कॉलोनी में बंगला नंबर-37 है। ये दाऊद का दूसरा ठिकाना है। नये खुलासे के मुताबिक दाऊद इब्राहिम अब करांची के डिफेंस एरिया में अब्दुल्ला गाजी बाबा दरगाह के पीछे रहीम फाकी के पास रहता है। जिस गली में उसका बंगला है, वह कराची का नो-ट्राइपास जोन है और उस पर पाकिस्तानी रेंजर्स का कड़ा पहरा है। दाऊद को आईएसआई का संरक्षण प्राप्त है. भारत सरकार का कहना है कि दाऊद से जुड़े तमाम सबूत पाकिस्तान को दिए जा चुके हैं. लेकिन पाकिस्तान सरकार ना सिर्फ लगातार इन सबूतों को झुठलाती चली आ रही है, बल्कि एक ही राग अलाप रही है कि दाऊद पाकिस्तान में नहीं है। हालांकि, बाद में पाकिस्तान ने खुद कुबूल किया कि दाऊद हमारे यहां हैं। लेकिन उस पर कार्यवाही के नाम पर पूरी दुनिया को गुमराह करता रहा। दाऊद के पास 14 पासपोर्ट हैं।

पत्नी और चार बच्चों के साथ दुबई आता-जाता है दाऊद :

दस्तावेजों से साफ है कि दाऊद अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ कराची में रहता है और वो बार-बार दुबई की यात्रा करता है। खुफिया एजेंसियों को दाऊद इब्राहिम की पत्नी जुबीना जरीन उर्फ मेहजबीन के नाम का एक टेलीफोन बिल और दाऊद के कई पासपोर्ट भी मिले हैं। NSA लेवल की बातचीत में दाऊद के नाम का डोजियर पाकिस्तान को को सौंपा गया था। डोजियर में दाऊद के पाकिस्तान में होने के तमाम सबूत हैं। इसमें दाऊद के 9 ठिकानों का जिक्र है, ये सभी ठिकाने पाकिस्तान के ही हैं। इनमें से ज्यादातर पते कराची के हैं। हैरानी की बात तो यह है कि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में भी दाऊद के ठिकाने हैं।