रायपुर : छत्तीसगढ़ के तीन युवक IPL 2024 में खेलेंगे, ये राज्य के लिये बड़ी गर्व की बात है। आईपीएल 2024 में छत्तीसगढ़ के तीन खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। पंजाब किंग्स ने हरप्रीत सिंह भाटिया को 40 लाख रुपये में रिटेन किया है, वहीं शशांक सिंह को 20 लाख में खरीदा है। अजय मंडल को चेन्नई ने 20 लाख में रिटेन किया है। शुभम अग्रवाल को जगह नहीं मिली है। आईपीएल में खिलाडियों की बोली लगती है, और उनको सम्बंधित टीम के मालिक द्वारा ख़रीदा जाता है।
राजनांदगांव के अजय मंडल चेन्नई सुपर किंग्स से खेलते नजर आएंगे। पिछले वर्ष हुए आक्शन चेन्नई ने अजय को उनके बेस प्राइज पर खरीदा था। इस वर्ष खेले गए रणजी ट्राफी में अजय का जबरदस्त प्रदर्शन किया। इसे देखते हुए चेन्नई सुपर किंग ने उन्हें अपने रिटेन खिलाड़ियों की सूची में रखा है। वहीं हरप्रीत सिंह भाटिया और शशांक सिंह पंजाब की टीम से खेलते नजर आएंगे।
पिछले साल के सीजन में धुंआधार बैटिंग से हरप्रीत ने किया था प्रभावित :
आईपीएल के पिछले सीजन में पंजाब की टीम से खेलते हुए अपने धुंआधार बैटिंग से प्रदेश के हरप्रीत भाटिया ने सभी को प्रभावित किया था। यहीं कारण है कि पंजाब ने इस भी अपना भरोसा जताया है। छत्तीसगढ़ के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले हरप्रीत सिंह भाटिया ने 2010 में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था। 2012 में वे पुर्ण वारियर्स की टीम का हिस्सा बने। अंतिम आईपीएल 2024 नीलामी पूल में 332 खिलाड़ी होंगे, जिसमें 10 फ्रेंचाइजी द्वारा भरने के लिए अधिकतम 77 स्लॉट उपलब्ध होंगे। इनमें से 30 विदेशी खिलाड़ी होंगे. इसमें कुल 214 भारतीय खिलाड़ी और 118 विदेशी खिलाड़ी होंगे – जिनमें दो एसोसिएट देशों के होंगे।
वहीं आपीएल 2024 में छत्तीसगढ़ के एक और प्रतिभावन क्रिकेटर नजर आएंगे। पिछले साल हुए मेगा आक्शन में हैदराबाद सनराइजर्स ने शशांक सिंह को बेस प्राइज में खरीदा था। लेकिन चोटिल होने के कारण बाद में टीम ने रिलीज कर दिया था। इस बार शशांक पंजाब किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे।