Windows 10 प्रयोगकर्ताओं को बड़ा झटका, माइक्रोसॉफ्ट उठायेगा ये कदम….।

अंतर्राष्ट्रीय/तकनीकी : पूरी दुनिया के कंप्यूटर माइक्रोसॉफ्ट के ऊपर निर्भर है, हालाँकि कुछ अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम भी काम करते है, लेकिन मुख्यतौर पर माइक्रोसॉफ्ट ही प्रयोग किया जाता है। ऑपरेटिंग सिस्टम में दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट आने वाले समय में विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए सिक्योरिटी और बग समेत दूसरे अपडेट का सपोर्ट खत्म करने वाली है। मतलब अब किसी भी तरह का सपोर्ट कंपनी की तरफ से इस ऑपरेटिंग सिस्टम पर नहीं दिया जायेगा। सपोर्ट खत्म करने से कंपनी पर एक काफी बड़ा असर पड़ने वाला है, दरअसल, कैनालिस रिसर्च में कहा गया है कि कंपनी अगर सपोर्ट खत्म करती है तो इससे 240 मिलियन कम्प्यूटर्स पर असर पड़ेगा और ये सारे सिस्टम एक कबाड़ बन जाएंगे। साथ ही रिसर्च में बताया गया कि इन कम्प्यूटर्स से निकलने वाला वेस्ट लगभग 480 मिलियन किलोग्राम का होगा जो लगभग 3,20,000 गाड़ियों के बराबर है। हालाँकि सभी के कंप्यूटर पूर्ववत काम करते रहेंगे, लेकिन उन पर वर्जन सपोर्ट की दिक्कत होगी।

मांग पर पड़ेगा बड़ा असर :

ऐसा नहीं है कि सपोर्ट खत्म करने के बाद विंडोज 10 पर चलने वाले कम्प्यूटर बंद हो जाएंगे। ये सभी पहले की तरह काम करेंगे, लेकिन इनमें अगर किसी भी तरह की कोई परेशानी या बग आता है तो कंपनी इसके लिए कोई सपोर्ट नहीं करेगी। साथ ही ऐसे सिस्टम पर हैकर्स की नजर ज्यादा रहती है और वे लूपहोल का फायदा उठाकर लाखों लोगों को टारगेट कर सकते हैं। इससे सिस्टम हैकिंग का खतरा बढ़ जायेगा। कैनालिस रिसर्च में कहा गया कि इससे कंपनी के कम्प्यूटर्स की डिमांड एकदम कम हो जायेगी और ये फैक्ट्री में धूल खाते रहेंगे। हालाँकि आम उपभोक्ताओं पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

कब से सपोर्ट खत्म करने वाली है कंपनी?

माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए 10 अक्टूबर 2025 के बाद से सपोर्ट खत्म करने वाली है, हालांकि कहा जा रहा है कि कंपनी कुछ वार्षिक खर्च के साथ 2028 तक सपोर्ट देना जारी रख सकती है। फिलहाल इस विषय में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं है। यदि कंपनी ज्यादा प्राइस चार्ज करती है तो यूजर्स के लिए नए सिस्टम पर माइग्रेट करना कॉस्ट इफेक्टिव रहेगा और पुराने सिस्टम की डिमांड कम हो जाएगी। रिसर्च में कहा गया है कि कंपनी नए ऑपरेटिंग सिस्टम में AI फीचर्स का सपोर्ट देने वाली है जो यूजर एक्पीरियंस को एकदम बदलने वाला है। विंडोज 8 की ऑपरेटिंग 4 GB Ram में हो जाती थी, जबकि अब कम से कम 8 GB Ram की जरूरत पड़ती है।