लेडी डॉन मुस्कान रात्रे पति समेत गिरफ्तार, पुलिस को भी फंसाने की दे रही थी धमकी, अपराध की दुनिया में राजधानी की महिलाओं का बढ़ता दबदबा, जानिये इनकी कुछ कहानियाँ।

रायपुर : जहाँ युवक तो युवक, अब तो अपराध की दुनिया में लड़कियों और महिलाओं के नाम भी कम नहीं है, राजधानी रायपुर का जाना – पहचाना नाम बन गई है मुस्कान, अगर आप नहीं जानते तो, जान लीजिये। मौदहापारा क्षेत्र में महिला हिस्ट्रीशीटर मुस्कान रात्रे को पुलिस ने जिलाबदर किया था। इसके बाद भी उसने गुंडागर्दी नहीं छोड़ी है, इसके ऊपर कई केस चल रहे है। बात-बात पर चाकू निकालकर लोगों को डराना-धमकाना और अपना गैंग बनाकर वसूली करना, मारपीट करना इसने अब भी नहीं छोड़ा है। वहीँ पिछले दिनों युवकों द्वारा पिटाई करते हुए उसका वीडियो भी वायरल हुआ था। खबर के अनुसार कबीर नगर थाने की पुलिस ने निजता अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी करने के आरोप में कथित लेडी डॉन और  उसके पति को एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया है। लेडी डॉन अपने आपको चोटिल करने के साथ बच्चे को छत से फेंकने की धमकी देते हुए पुलिस को उल्टा फंसाने की धमकी दे रही थी। बावजूद इसके पुलिस ने महिला और उसके पति को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। मुस्कान को हाथ करना आसान काम नहीं था, फिर भी पुलिस ने दोनों पट-पत्नी जो गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुराने नारकोटिक्स के मामले में सोहेल खान, मुस्कान रात्रे तथा उसके पति प्रियेश उर्फ प्रिंस यदु की पुलिस को तलाश थी। पुलिस को मुस्कान तथा प्रियेश के कबीर नगर में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस दोनों पति- पत्नी को गिरफ्तार करने उनके ठिकाने पर पहुंची। पुलिस को आता देख मुस्कान ने अपने पालतू कुत्ते को उनके पीछे छोड़ दिया। बावजूद इसके पुलिस मुस्कान तक पहुंचने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान मुस्कान ने अपने आपको चोटिल कर अपने बच्चे को छत से फेंक देने की धमकी देते हुए पुलिस से बचने की कोशिश की। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लेडी डॉन को चारों तरफ से घेरकर उसके कब्जे से बच्चे को मुक्त कराया। इसके बाद पुलिस ने मुस्कान तथा उसके पति को अपने कब्जे में लिया। मुस्कान अपने बच्चे को भी फेंक सकती थी, फिर भी पुलिस ने समझदारी और बहादुरी से मुस्कान को पकड़ लिया।

गैस सिलेंडर की नॉब खोलकर आग लगाने की धमकी :

पुलिस के अनुसार मुस्कान रात्रे पूर्व में गिरफ्तारी से बचने कई तरह के हथकंडे अपना चुकी है। इसके पूर्व मुस्कान को पुलिस गिरफ्तार करने गई थी, तब उसने गैस सिलेंडर में लगे पाइप का नॉब खोलकर आग लगाने के साथ अपने बच्चे को नुकसान पहुंचाने की धमकी दे चुकी है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस बार पुलिस पूरी तैयारी के साथ मुस्कान तथा उसके पति को गिरफ्तार करने पहुंची। मुस्कान को पकड़ने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी और बहुत ही तैयारी और समझदारी से गिरफ्तारी को अंजाम तक पहुँचाया।

पूर्व में मिली जमानत निरस्त करने आवेदन :

पुलिस के अनुसार मुस्कान के खिलाफ शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मारपीट, एनडीपीएस सहित कई अन्य मामलों में 17 से ज्यादा प्रकरण दर्ज है। मुस्कान के खिलाफ पड़ोसी जिलों में अपराध दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस के अनुसार मुस्कान तथा उसके पति की क्राइम हिस्ट्री को देखते हुए उन्हें पूर्व में मिली जमानत को रद्द करने कोर्ट में आवेदन लगाया जायेगा। विविध अपराधों में मुस्कान का नाम आ चुका है।

मादक पदार्थ बेचने रोजी में लड़के हायर :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

पुलिस के अनुसार मुस्कान रात्रे मादक पदार्थ बेचने अपने आपको लेडी डॉन कहलाना पसंद करती है। उसको लेकर लोगों में भय भी व्याप्त है। मादक पदार्थों का अवैध कारोबार करने वाली मुस्कान नाबालिग लड़कों को रोजी में हायर करती थी। मुस्कान तथा उसका पति कम उम्र के लड़कों को गांजा के साथ अन्य तरह के प्रतिबंधित मादक पदार्थ खपाने का काम करती थी। लगातार उसकी शिकायतें पुलिस तक पहुँच रही थी।

जानिये मुस्कान की खौफनाक कहानी :

शहर की महिला बदमाशों को भी डॉन बनने का जुनून सवार हो गया है, ऐसी ही कुछ मामलों में लड़कियों और महिलाओं के नाम सामने आना शुरू हो गये है। यही वजह है कि कभी नशा-जुआ का धंधा करने वाली महिला बदमाश अब खुलेआम मर्डर तक करने लगी हैं। कोई तलवार दिखाकर वीडियो बनवा रही हैं, तो कोई गैंग बनाकर हत्या, वसूली और मारपीट कर रही हैं। नशे के गोरखधंधे से लेकर वसूली, मारपीट, धमकी, हत्या, दुष्कर्म की झूठी एफआईआर जैसे कारनामों को अंजाम दे रही हैं। सूदखोरों के लिए भी वसूली का काम करने लगी हैं। कई बार पीड़ित आत्महत्या तक कर लेते है, उसी में ताजा मामला नीरज कामरानी का सामने आया था।

गैंग बनाकर वसूली, मारपीट :

मौदहापारा क्षेत्र में महिला हिस्ट्रीशीटर मुस्कान रात्रे का पुलिस ने जिलाबदर किया गया था। इसके बाद भी उसने गुंडागर्दी नहीं छोड़ी। बात-बात पर चाकू निकालकर लोगों को डराना-धमकाना और अपना गैंग बनाकर वसूली, मारपीट करना नहीं छोड़ा है।
लगभग 50 साल पहले रेलवे स्टेशन में कुछ महिला हिस्ट्रीशीटरों का सिक्का चलता था। लोहा चोरी, जुआ-सट्टा जैसे अवैध कारोबार चलाते थे। उन्हें पकड़ने में पुलिस वाले भी कतराते थे। हालांकि वर्तमान में सभी अवैध काम उन्होंने छोड़ दिए हैं।

दो वर्ष पहले शहर की लेडी डॉन के नाम से मशहूर मुस्कान रात्रे गैंगवार का शिकार बन गई थी। माैदहापारा क्षेत्र में रात्रे और रक्सेल गैंग के गुर्गों के बीच अक्सर विवाद होता रहता है। दोनों ही गुटों के लोग नशीली टेबलेट, मारपीट जैसे दर्जनों मामलों में आरोपी हैं। युवती मुस्कान रात्रे पर भी ऐसे ही कई केस दर्ज हैं। दो वर्ष पहले वो रक्सैल गैंग के लड़कों से बहस करने लगी। इसी बात पर लड़कों ने इसे बुरी तरह से पीट दिया था। उस समय बताया जा रहा था कि मुस्कान धारदार चाकू लेकर दूसरे गैंग के लड़कों को हड़का रही थी। इसी दाैरान डंडों से उसकी पिटाई कर दी गई। युवती को सड़क पर गिराकर लड़के ऊपर से डंडों से वार करने लगे। उस समय मुस्कान की बेदम पिटाई भी हुई थी। इस समय वो अपराध और नशे की दुनिया में जाना – पहचाना नाम है।

बदमाशों के गैंग से जुड़कर बदमाशी की, फिर हत्या :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

आजाद चौक क्षेत्र की नाबालिग लड़की पहले ईरानी गैंग के संपर्क में और उनके साथ मिलकर खूब नशा करने लगी। फिर लेन-देन से जुड़े मामलों में युवकों को धमकाने लगी। हथियार लेकर युवकों की पिटाई करते हुए वीडियो बनाकर लोगों में अपनी दहशत बढ़ाने लगी और अंत में दिनदहाड़े एक युवक की हत्या कर दी। इससे पहले कुछ लोगों के खिलाफ अलग-अलग थानों में दुष्कर्म की रिपोर्ट भी दर्ज करा चुकी है। उस पर भी कई केस चल रहे है।

देती हैं दुष्कर्म का केस कराने की धमकी :

शहर के कई बड़े सूदखोरों ने कुछ युवतियों को वसूली के लिए भी रखा है। वह कर्जदारों से वसूली करने जाती हैं। कर्जदार उधारी देने में आनाकानी करता हैं, तो ये युवतियां उन्हें धमकाती हैं। गाली-गलौज करती हैं और दुष्कर्म की शिकायत कराने की भी धमकी देती हैं। भाठागांव के एक चर्चित सूदखोर ऐसी युवतियों वसूली करने भेजता था।

जेल से छूटते ही फैलाया नशे का नेटवर्क :

कोतवाली व सिविल लाइन क्षेत्र में सक्रिय महिला हिस्ट्रीशीटर बहनें मोनिका सचदेव और पूजा सचदेव गुंडागर्दी, नशा का धंधा और जुआ-सट्टे के लिए कुख्यात हैं। हत्या के एक मामले में पूजा, मोनिका व उसका पति और भाई जेल में थे। मोनिका जेल से छूट गई। इसके बाद सिविल लाइन क्षेत्र में फिर से उसने नशे का गोरखधंधा शुरू कर दिया। नशे की गोलियां बेचने वालों के नेटवर्क से जुड़ गई। करीब एक सप्ताह पहले ही पुलिस ने उसे नारकोटिक एक्ट के तहत जेल भेज दिया। दोनों बहनें पुलिस वालों से भी खौफ नहीं खाती थीं। वर्तमान में उनकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। ऐसे ही राजधानी में कई युवतियां और महिलायें अपराधों को अंजाम देने में लगी हुई है, जब कोई घटना होती है, तब उनका नाम पुलिस तक पहुँच पाता है।