रायपुर : इधर लोकसभा चुनाव का पर्व उधर विपक्षी पार्टियों को किसी ना किस विभाग का नोटिस। वहीँ कांग्रेस बड़ी मुसीबत में, लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस लगातार किसी न किसी मामले में फंसती हुई दिखाई दे रही है। ईडी और आईटी की छापेमारी भी लगातार जारी है। ऐसे में आईटी ने कांग्रेस को 1823 करोड़ रुपये का नोटिस थमा दिया है। इसलिए कांग्रेस इस मामले को लेकर प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी। आज सभी जिलों में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इसके साथ ही कल सभी लोस क्षेत्रों में प्रत्याशियों के प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिला अध्यक्षों को पत्र भेज दिया है। आईटी के नोटिस से कांग्रेस मुसीबत में आ गई है, वहीँ ऐन चुनाव के समय कांग्रेस के कई खाते भी फ्रीज हो गये है।
जानकारी के मुताबिक, विपक्ष ने आईटी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि, हमारे खाते में से 135 करोड़ रुपये निकाले गए हैं। केंद्र सरकार के इशारे पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट कार्य कर रहा है। वहीं विपक्ष का यह भी कहना है कि, भाजपा हमेशा की तरह कांग्रेस को आर्थिक रुप से कमजोर करने की कोशिश में लगी हुई है। लोकतांत्रिक देश में ऐसा कृत्य स्वीकार योग्य नहीं है।
राष्ट्रीय कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने की कोशिश :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
विपक्ष लगातार भाजपा पर हमला बोलते हुए कह रहा है कि, फरवरी में राष्ट्रीय कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने का प्रयास किया गया है। अब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को आईटी विभाग से 1823 करोड़ रूपये के भुगतान का नोटिस मिला है। जबकि पहले ही आईटी विभाग ने कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते से 135 करोड़ रूपये निकाले हैं। कांग्रेस इसके खिलाफ प्रदर्शन करने की तैयारी में है।



