तेलिन/एस्टोनिया: रूस और अमेरिका की आपसी दुश्मनी किसी से नहीं छुपी है, दोनों एक दूसरे के खिलाफ मौके की फ़िराक में लगे रहते है। रूस ने पिछले कुछ सालों में अमेरिकी नागरिकों को जासूसी समेत विभिन्न आरोपों में चुन-चुन कर जेल में डाला है। इससे रूसी जेलों में अमेरिकी नागरिकों की संख्या बढ़ रही है। रूस हाल ही में कुछ अमेरिकी नागरिकों को जेल में डाला है जिनमें एक पत्रकार, एक कॉर्पोरेट सुरक्षा अधिकारी और कुछ अन्य नागरिक शामिल हैं। रूस में अमेरिकियों की गिरफ्तारी की घटनाएं आम हो गई हैं। मॉस्को और वाशिंगटन के बीच संबंध शीत युद्ध से निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। वाशिंगटन ने मॉस्को पर उसके नागरिकों को निशाना बनाने और उन्हें राजनीतिक सौदेबाजी के साधन के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है, लेकिन रूसी अधिकारियों का कहना है कि उन सभी ने कानून तोड़ा है। इससे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन तनाव में आ गये है। वहीँ इस वर्ष अमेरिका में भी चुनाव है।
कुछ नागरिकों को तो अमेरिका में बंदी रूसी नागरिकों की रिहाई के ऐवज में छोड़ दिया गया है, वहीं अन्य के लिए अदला-बदली में रिहा किये जाने की तस्वीर अभी साफ नहीं है, दोनों देश अपने – अपने हथकंडे अपना रहे है। पूर्व रूसी राजनयिक बोरिस बंदारेव ने कहा, ‘‘मॉस्को ने स्वयं अधिकांश संचार माध्यमों को काट दिया है और वह नहीं जानता कि बिना असहज स्थिति में पड़े उन्हें ठीक से कैसे बहाल किया जाए। अत: ऐसा लगता है कि वे बंधकों का उपयोग करने की कोशिश कर रहे हैं।’’ यूक्रेन में 2022 में रूस के हमले के बाद बोंदारेव ने पद छोड़ दिया था। वॉल स्ट्रीट जर्नल के 32 वर्षीय संवाददाता ईवान गेर्शकोविच की गिरफ्तारी को शुक्रवार को एक साल हो गया। वह जासूसी के आरोपों में मास्को की लेफोरतोवो जेल में बंद हैं। अब इस इस मामले में रूस का पलड़ा भारी दिख रहा है। वहीँ युक्रेन से रूस के युद्ध को लेकर अमेरिका लगातार युक्रेन को मदद दे रहा है।
गेर्शकोविच को रिपोर्टिंग के दौरान लिया था हिरासत में :
गेर्शकोविच को यूराल पर्वतीय शृंखला के शहर येकातेरिनबर्ग की रिपोर्टिंग यात्रा के दौरान हिरासत में लिया गया था और उन पर अमेरिका के लिए जासूसी करने का आरोप लगाया गया था। रूसी अधिकारियों ने आरोपों या सबूतों का कोई विवरण नहीं दिया गया है। जासूसी के आरोप में अमेरिकी नागरिक पॉल व्हेलन भी गिरफ्त में हैं। वह मिशीगन के रहने वाले हैं और कॉर्पोरेट सुरक्षा अधिकारी हैं। उन्हें 2018 में रूस में गिरफ्तार किया गया था और दो साल बाद 16 साल के कारावास की सजा सुनाई गयी थी। व्हेलन के मुताबिक, वह दोस्त की शादी में शामिल होने मॉस्को गए थे। उन्होंने खुद के बेगुनाह होने का दावा करते हुए कहा कि उनके खिलाफ आरोप गढ़े गए हैं। सभी मामलों को लेकर जो बाईडेन की मुसीबत बढ़ रही है।
अमेरिका कर रहा अपने नागरिकों को जेल में डालने का विरोध :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
अमेरिका की सरकार ने भी कहा है कि गेर्शकोविच और व्हेलन दोनों को गलत तरह से हवालात में डाला गया और वह उनकी रिहाई की वकालत कर रहा है। इनके अलावा रूस में कई साल से रह रहे संगीतज्ञ ट्राविस लीक को मादक पदार्थ से संबंधित आरोपों में पिछले साल गिरफ्तार किया गया था, मॉस्को में शिक्षक मार्क फोगेल को मादक पदार्थ से जुड़े आरोपों में 14 साल के कारावास की सजा सुनाई गयी और दोहरी नागरिकता रखने वाली ए कुरुमाशेवा तथा सेनिया खवाना को भी गिरफ्तार किया गया। रूस ने कई अमेरिकियों को अपने जेलों में डाल दिया है।



