सिर्फ 3 सेकंड में तीन देश घूम आई महिला, मामला अविश्वसनीय है, लेकिन सत्य है, देखें यह हैरान करने वाला विडियो।

अंतर्राष्ट्रीय : कई बार कुछ ऐसी ख़बरें सामने आ जाती है की उन पर विश्वास करना मुश्किल होता है। दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं, जिन्हें घूमना-फिरना बहुत ज्यादा पसंद है और इसके लिए कइयों ने तो अपनी नौकरी तक छोड़ दी है। इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने तो घूमने के लिए अपना घर और पूरी संपत्ति तक बेच दी और कार या बस को ही अपना घर बना लिया और उसी से पूरी दुनिया की सैर कर रहे हैं। भारत में भी बीते दस सालों में विदेशी टूरिस्टों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। हाल ही के दिनों में ऐसे कई मामले सुनने को भी मिले हैं। वैसे तो आमतौर पर लोग हवाई जहाज या क्रूज से विदेशों की सैर करते हैं, लेकिन आजकल एक ऐसी महिला चर्चा में है, जिसने सिर्फ तीन छलांगें मारी और महज 3 सेकंड में तीन देश घूम आई। जी हां, ये बिल्कुल सच बात है। आप इस बात को मान नहीं सकते, लेकिन आपको मानना ही पड़ेगा।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें महिला को सेकंडों में तीन देशों की सैर करते देखा जा सकता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला एक जंगल जैसी जगह पर मौजूद है और वहां एक गोल सीमेंटेड जमीन पर तीन बार छलांग लगाती है और ऐसे खुश हो जाती है जैसे कोई जंग जीत ली हो। असल में महिला ने जब पहली छलांग लगाई तो वह सीधे बेल्जियम पहुंच गई और दूसरी छलांग लगाते ही वो नीदरलैंड्स की सीमा में घुस गई। इसी तरह तीसरी छलांग लगाते ही वह जर्मनी चली गई। इस तरह उसने महज तीन सेकंड में तीन देशों की सैर कर ली। इसमें ना कोई वीसा और ना कोई पासपोर्ट लगा।

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर roxonajourney नाम की आईडी से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 3.5 मिलियन यानी 35 लाख बार देखा जा चुका है, जबकि एक लाख 45 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। इस समय यह ट्रेंडिंग में भी है। इस विडियो को आप इस लिंक पर जाकर देख सकते है। https://www.instagram.com/reel/C5yOgU1t6Jj

वहीं, इस वीडियो देखने के बाद लोगों ने विभिन्न प्रकार की मजाकिया प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। कोई मजाकिया अंदाज में कह रहा है कि ‘बिना पासपोर्ट के ये अवैध यात्रा है’, तो कोई कह रहा है कि ‘कभी उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया में भी ऐसा करके देखो’। इसी तरह एक यूजर ने कमेंट में बताया है कि ‘ब्रातीस्लावा एक ऐसा शहर है, जहां तीन देशों की सीमाएं मिलती हैं। ये देश हैं चेकिया, ऑस्ट्रिया और हंगरी’। इस तरह ये जानकारी हैरानी में डालने वाली है।