इस अस्पताल के बाहर खड़ी एम्बुलेंस में लगी आग, मची अफरा-तफरी, सामने आई ये बात….।

रायपुर : आमतौर पर आग कब लग जाये कह पाना मुश्किल है, लेकिन गर्मी में आगजनी की घटनायें बढ़ जाती है। भाठागांव अस्पताल के बाहर कुछ वर्षों से खड़ी एबुलेंस में सोमवार दोपहर को अचानक आग लगने की खबर सामने आई। पहले एक एबुलेंस में आग लगी, इसके बाद पास खड़ी दो गाड़ियां भी जल गईं। देखते ही देखते वहां मौजूद सभी एबुलेंस आग की लपटों में घिर गई। वहां आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई, वहां नजदीक ही सब्जी का बाज़ार भी है, जहाँ हजारों की संख्या में लोग सब्जियां खरीदने आते है। फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना देने पर आग पर काबू पा लिया गया।

जानकारी के अनुसार पुरानी बस्ती थाना पुलिस के भाठागांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास लंबे समय से चार खराब एंबुलेंस में दोपहर को अचानक आग लगी, जिसकी सूचना आसपास के लोगों ने थाने में फोन करके दी। फायर ब्रिगेड व पुलिस की टीम ने घंटे भर में जब तक आग पर काबू पाया , तब तक गाड़ियां पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी। ये एंबुलेंस खराब थीं और अस्पताल के बाहर लगभग 7 वर्षों से रखी गईं थीं।

सामने आया ये सवाल : आग लगी या लगाई गई?

आसपास के लोगों ने बताया कि लंबे समय से एंबुलेंस जहां खड़ी है, वहा पर बिजली के कोई भी उपकरण नहीं है। इसके अलावा एंबुलेस में ना ही बैटरी है और ना ही डीजल। सालों से खड़े वाहन में ऐसा कुछ नहीं बचा होगा जिससे आग लगे, ना ही शार्ट सर्किट होने की सम्भावना और ना ही भीषण गर्मी,  फिर आग कैसे लगी, इसकी जांच होनी चाहिए।

असामाजिक तत्वों का डेरा :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

आग कैसे और किसने लगाई, ये पुलिस जांच का विषय है, लेकिन वहां के रहवासियों ने बताया कि सुबह से शाम इन वाहनों के अंदर असामाजिक तत्वों का अड्डा बना रहता है। वे एंबुलेंस में बैठकर शराब, गांजे का नशा करते रहते हैं। शाम होते ही अधिकांश मोहल्ले व बाहर के लड़के अंदर आकर बैठ जाते हैं। नशाखोरी यहाँ चरम पर है, नशेड़ियों से आस-पास के लोग भी सशंकित रहते है।

थानों में भी पड़े हैं ढेरो वाहन

शहर के करीब दो दर्जन से ज्यादा थानों में खड़े करीब 40-50 हजार वाहन कंडम पड़े हुये हैं। ये वाहन अपराधियों से अलग-अलग मामलों में जब्त किए गये हैं। इन वाहनों में भी आग लग सकती है। फिलहाल अभी आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। जिसके कारण इस पर कुछ कहना मुश्किल है, वहीँ आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही हैं।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y