3 मंजिला एंपोरियम में लगी भीषण आग, 2 लोगों की मौत, कपड़े का शोरूम जलकर खाक, देखें विडियो….।

टीकमगढ़(म.प्र.) : मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में बुधवार सुबह बड़ा अग्नि हादसा हो गया। कपड़े के शोरूम में आग लगने से बुगुर्ज दंपती की दम घुटने से मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की टीमों ने 6 घंटे बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था।मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में कपड़ा शोरूम में आग लगने से बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई। आगजनी की यह घटना बुधवार सुबह 5.30 हुई, लेकिन उस पर काबू पाने में छह घंटे लग गए। दंपति के शव 11.30 बजे घर से बाहर निकाले जा सके। घटना के बाद से शहर में दशहत का महौल है।

टीकमगढ़ में तीन मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में एस्टन एम्पोरियम नाम से कपड़े का शोरूम था। जबकि, उसके ऊपरी दो मंजिल में परिवार रहता है। बुधवार सुबह शो रूम में अचानक आग लग गई, जो चंद सेकंड में पूरी बिल्डिंग को चपेट में लिया। आग इतनी तेज थी कि तेज बारिश के बावजूद उसकी लपटें दूर से दिखाई दे रहीं थीं। फायर ब्रिगेड ने सुबह 8 बजे आग पर काबू पा लिया, लेकिन कुछ देर बाद बिल्डिंग के पीछे फिर से आग भभक गई। 

महामृत्युंजय मन्त्र का 108 बार जप करें और अपने भाग्य का उदय करें , रोज सुबह जरुर सुनें , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=wHhFeD-PXdc&t=65s

तीसरी मंजिल में फंसे रह गए बुजुर्ग दंपत्ति :
पुलिस ने बताया कि शोरूम के संचालक मनोज जैन मां, पत्नी और दो बच्चों के साथ पहली मंजिल में रहते थे। जबकि, तीसरी मंजिल पर उनके चाचा देवेंद्र जैन (60) और चाची सुलोचना (57) रहती थीं। बुधवार सुबह आग लगी तो मनोज परिवार के साथ बिल्डिंग से बाहर आ गए, लेकिन चाचा-चाची तीसरी मंजिल में फंसे रह गए। बाहर निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। 

सुबह वॉक के लिए निकले तो लगी थी आग :
शोरूम के पास रहने वाली पूनम ने बताया, सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले तो शोरूम से धुआं निकल रहा था। मोहल्ले के लोगों ने दुकान मालिक को कॉल किया। जिसके बाद वह परिवार के साथ बाहर आ गए और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी, लेकिन तीसरी मंजिल में रह रहे उनके चाचा-चाची नहीं निकल पाए। जेसीबी से दीवार तोड़कर देखा तो उनके शव पड़े मिले।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/ 

8 घंटे में आग को बुझाया जा सका :

हादसे का पता चलते ही पूरे इलाके में हाहाकार मच गया। पड़ोसियों ने फौरन पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ये आग इतनी भीषण थी कि एक फायर ब्रिगेड इस पर काबू नहीं पा सकी। इसके बाद आस-पास के इलाकों से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलानी पड़ीं।बताया जा रहा है कि आग को 8 घंटे में बुझाया जा सका। इसके बाद पुलिस अंदर गई और जांच की। पुलिस ने 2 लोगों को बेसुध हालत में अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि आग काफी भीषण थी। वहां पड़ोसियों ने भी आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी भयानक थीं कि उनको इतनी ऊंचाई तक पहुंचना लोगों के लिए नामुमकिन था।