ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स में भारत का कद हुआ ऊँचा, 58 देशों में वीजा फ्री एंट्री कर सकेंगे इंडियंस, पाकिस्तान पिछड़ा….।

दिल्ली : देश की ताकत का अंदाजा उसके पासपोर्ट से लगाया जाता है। सिंगापुर का पासपोर्ट दुनिया में सबसे पावरफुल पासपोर्ट है।अब पासपोर्ट रैंकिंग की लिस्ट में भारत ने भी बढ़ोतरी की है। यूके स्थित हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की रैंकिंग के अनुसार, भारत को इस लिस्ट में 82वां स्थान मिला है। इस साल 2024 में भारत के पासपोर्ट ने 2 अंकों की उछाल लगाते हुए 82वां स्थान हासिल किया है। भारत के पासपोर्ट पर 58 देशों में वीजा फ्री एंट्री मिल सकती है। इनमें अंगोला भूटान मालदीव सहित कई देश शामिल हैं। 2023 में भारत को 84वां स्थान प्राप्त हुआ था। अब आपको आगे बताते हैं इस लिस्ट में किस देश को कितनी रैंकिंग मिली है।रैंकिंग इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) के आंकड़ों पर आधारित है। 2022 में भारत 87वें स्थान पर था। वहीं 2023 में भारत को 84वां स्थान प्राप्त हुआ था। भारत के पासपोर्ट पर 58 देशों में वीजा फ्री एंट्री है।

क्या है भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग :
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स (Henley Passport Index) द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में भारतीय पासपोर्ट को 82वां स्थान मिला है, जो भारतीयों को 58 देशों में वीजा मुक्त प्रवेश प्रदान करता है। यह रैंकिंग इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के डेटा पर आधारित है, जो दुनिया भर में यात्रा जानकारी का सबसे व्यापक और सटीक डेटाबेस रखता है। वर्तमान में भारत की रैंक सेनेगल और ताजिकिस्तान जैसे देशों के साथ जुड़ी हुई है।

महामृत्युंजय मन्त्र का 108 बार जप करें और अपने भाग्य का उदय करें , रोज सुबह जरुर सुनें , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=wHhFeD-PXdc&t=65s

100वें स्थान पर है पाकिस्तान :

पाकिस्तान की अगर बात करें तो पाकिस्तान ग्लोबल रैंकिंग की लिस्ट में 100वें स्थान पर है। पाकिस्तानी पासपोर्ट के जरिए केवल 33 देशों वीजा फ्री एंट्री की जा सकती है। 2023 में पाकिस्तान का पासपोर्ट दुनिया में 106 नंबर पर था। साथ ही 2023 में पाकिस्तानी पासपोर्ट पर 32 देशों में ही बिना वीजा घूमा जा सकता था, लेकिन अब 33 देशों में जाया जा सकता है।

पहले पायदान पर सिंगापुर का नाम :

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स कई पैमानों पर पासपोर्ट्स की रैंकिंग निर्धारित करता है। 2024 की रिपोर्ट में सिंगापुर को सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट बताते हुए नंबर 1 पर रखा गया है। सिंगापुर के नागरिकों को 195 देशों में वीजा फ्री एंट्री मिलती है। इसी के आधार पर सिंगापुर सबसे टॉप पर है। वहीं दूसरे नंबर पर 5 देशों के नाम मौजूद हैं। फ्रांस, इटली, जर्मनी, स्पेन और जापान के पास 192 देशों की वीजा फ्री एंट्री है।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

अमेरिका को मिला आठवां स्थान :

ऑस्ट्रिया, फिनलैंड, आयरलैंड, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया और स्वीडन 191 देशों की वीजा फ्री एंट्री के साथ 191 स्थान पर हैं। चौथे स्थान पर यूनाइटेड किंगडम, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, बेल्जियम, डेनमार्क और स्विटजरलैंड जैसे देशों का नाम शामिल है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया छठे और अमेरिका आठवें स्थान पर है।