बालौदाबाजार : जिले से दिल दहला देने वाली हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां अज्ञात आरोपियों ने एक मां बेटी की हत्या कर शव को जलने की कोशिश की है। इस दोहरे हत्या कांड से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के कसडोल थाने के अंतर्गत भद्रा गांव का है। जहां अज्ञात आरोपियों ने माँ बेटी की सिर पर धारदार हथियार से हत्या कर उनकी लाश को आग के हवाले कर दिया। घटना देर रात की बताई जा रही है। भद्रा निवासी संतोषी साहू अपने 16 वर्षीय बेटी ममता साहू घर पर मौजूद थे। वहीं उनका बेटा पारिवारिक दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गया था। आज सुबह जब मृतक के बेटे ने घर पर कॉल किया। घंटो काल करने पर जब किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया। तो बेटे ने पड़ोसी को कॉल किया। जिसके बाद पड़ोसी के परिजनों के द्वारा घर में आवाज दी गई, लेकिन किसी का कोई जवाब नहीं आया वही घर से जलने की भी बु आने लगी।
अलग अलग जगहों पर मिली लाश :
मां और बेटी दोनों घर में अकेली रहती थी। मृतिका के भाई दूसरे गांव दशगात्र में गया था। जब आज फोन किया और संपर्क नहीं हो पाया। तो उसने पड़ोसी को फोन किया। जब पड़ोसी ने जब घर में जाकर देखा। तो मां और बेटी की अलग अलग जगहों पर लाश पड़ी हुई मिली।
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
परिचित द्वारा हत्या की आशंका :
वहीं गांव वालों ने आशंका जताई है कि मां-बेटी की साजिश के तहत हत्या की गई है। जिस तरीके से मां और बेटी की लाश अलग-अलग मिली है, तो कोई मारकर भागा है। घर को जो अच्छे से जानता-समझता होगा, उसी ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया होगा।
फोरेंसिक टीम को बुलाया गया :
आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल कुछ कह पाना मुश्किल है।संदेह होने पर कसडोल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो माँ बेटी की क्षत विछत अधजली लाश मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर से फोरेंसिक की टीम भी बुलाई गई है। बरहाल पुलिस अज्ञात आरोपियों के पतासाजी में जुट गई है।



