बलूचिस्तान में विद्रोह जैसे हालात, सड़कों पर बलूच आंदोलनकारी, पाकिस्तान से अलग करने की मांग, सेना ने चलाई गोलियां।

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) : पाकिस्तान के ग्वादर में रविवार को हुई बड़ी बलूच रैली के बाद पाकिस्तानी सेना ने बलूचों पर अत्याचार करना शुरू कर दिया है। बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को ग्वादर में प्रदर्शन कर रहे बलूचों पर पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी की है और काफी लोगों को मौत के घाट उतारा है। जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत कई लोगों के घायल होने की खबर है। ग्वादर आने वाले हर रास्ते को पाकिस्तानी सेना ने बंद कर दिया है। बलूचिस्तान पोस्ट ने तालार दर्रे का एक वीडियो जारी किया है, जहां हजारों वाहन एक सैन्य चौकी के पास फंसे हुए दिखाई दे रहे हैं। इन चेक पॉइंट पर हजारों लोग मौजूद हैं, जो पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। बलूच आन्दोलन इस समय अपने चरम पर है। बलूच राष्ट्रवादी आंदोलन की मांगें अधिक सांस्कृतिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों से लेकर राजनीतिक स्वायत्तता, पूर्ण अलगाव और स्वतंत्र बलूचिस्तान राज्य के निर्माण तक फैली हुई हैं। इनका कहना है कि पाकिस्तान प्राकृतिक संसाधनों का यहाँ से दोहन करता है और उल्टा अत्याचार करता है।

महरंग बलूच ने बताई दमन की कहानी :

बलूच यकजेहती कमेटी की केंद्रीय अध्यक्ष महरंग बलूच ने एक वीडियो जारी कर पाकिस्तानी सेना के अत्याचारों की जानकारी दी है। महरंग बलूच ने कहा कि हजारों बलूच कार्यकर्ताओं को पाकिस्तानी सेना ने पकड़ लिया है, जिनके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है, यहाँ पर बवाल मचा हुआ है। पुलिस और डेथ स्क्वॉड घरों लोगों के घरों में घुसकर आवाम पर अत्याचार कर रही है। महरंग बलूच ने कहा कि ‘अगर मुझे और बलूच येकजेहती कमेटी के कार्यकर्ताओं को कोई भी नुकसान पहुंचता है तो इसकी जिम्मेदारी पाकिस्तान सरकार और उसकी एजेंसी की होगी।’

प्रदर्शनकारियों पर हो रहा हर जुल्म :

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

इसी बीच खबर आ रही है कि गद्दानी के पास बीवाईसी प्रदर्शनकारियों और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के बीच झड़प हुई है। ग्वादर में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने अत्याचार किया है, जिसमें बीवाईसी नेतृत्व समेत कई लोग घायल हुए हैं। बलूचिस्तान पोस्ट ने प्रदर्शनकारियों के ऊपर बख्तरबंद गाड़ियां चलाए जाने का दावा किया है। कुछ रिपोर्ट में बताया गया है कि ग्वादर में प्रदर्शनकारियों के वाहनों को आग लगा दी। ग्वादर में गोलीबारी से स्थिति तनावपूर्ण है। बलूच आंदोलन के नेताओं को गिरफ्तार करने की कोशिश की गई है।