मेरठ (उ.प्र.) : 2005 में शीबा का प्रेम प्रसंग पश्चिम यूपी के टॉप-5 में शुमार मीट कारोबारी इजलाल से हुआ था। शीबा के उकसाने पर ही इजलाल ने 3 लोगों को तलवार से काट दिया था। काटने से पहले उसने तीनों के साथ बेरहमी की थी। शीबा के वकील का दावा है कि मर्डर केस से लेकर इंडिया वापस आने तक शीबा ने दोबारा कभी इजलाल से मुलाकात नहीं की। 16 साल के लंबे इंतजार के बाद मेरठ के चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में 10 आरोपियों को आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये का जुर्माना अपर जिला जज स्पेशल कोर्ट एंटीकरप्शन सेकेंड पवन शुक्ला द्वारा सुनाया गया है। 2008 में तीन नौजवानों का बेहरमी से मर्डर करने वाले इजलाल और उसकी गर्लफ्रेंड शीबा सिरोही समेत हत्या में शामिल 10 लोगों को सजा सुनाई गई है। इस घटना को बड़े ही दर्दनाक तरीके से अंजाम दिया गया था।
तीन शवों के मिलने से मचा था हड़कंप :
मेरठ कोतवाली गुदड़ी बाजार में हुए इस ट्रिपल मर्डर के पीछे लव ट्राइएंगल था, जिसके चलते 23 मई 2008 को मेरठ कॉलेज के 27 वर्षीय छात्र सुनील ढाका, 22 वर्षीय पुनीत गिरि और 23 साल के सुधीर उज्जवल को टहले गोलियां मारी गई थी और उसके बाद तीनों का पतली तार से गला रेतकर आंखें बाहर निकाल दी गई थीं। खून से लथपथ शवों को पानी से धोकर डिग्गी में रखकर बागपत स्थित बालैनी नदी के किनारे पड़े फेंक दिया गया था, शवों की हालत बड़ी गंभीर स्थिति में पाई गई थी। स्थानीय लोगों ने तीनों शवों को देखा और पुलिस को सूचना दी, उस समय इस जघन्य हत्याकांड से हड़कंप मच गया था।
शीबा को लेकर हुआ था झगड़ा :
घटना को लेकर पुलिस की जांच में सामने आया था कि 22 मई 2008 की रात सुनील, पुनीत और सुधीर का शीबा को लेकर इजलाल कुरैशी से झगड़ा हुआ था। शीबा ने इजलाल को उकसाया था, उसी झगड़े के परिणामस्वरूप मीट कारोबारी इजलाल ने अपने भाई और साथियों के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्याकांड में 14 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी, इनमें शीबा सिरोही भी शामिल थी।
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
कोर्ट ट्रायल के दौरान दो आरोपियों की मौत हो चुकी है। वारदात के समय एक नाबालिग भी शामिल था, जिस पर अभी हाई कोर्ट में मामला विचाराधीन है। इस केस में 33 लोगों की गवाही के बाद 10 आरोपियों को दोषसिद्ध करते हुए आज कोर्ट ने धारा 302 और 109 के तहत सभी ट्रिपल मर्डर में शामिल आरोपियों को आजीवन कैद और 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। कोर्ट में सभी आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में लाया गया और कचहरी परिसर छावनी में तब्दील कर दिया। इस घटना को लेकर उस समय मेरठ में दहशत का माहौल बन गया था।
सुनील भी शीबा को चाहने लगा था :
मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार इजलाल की दोस्ती मेरठ कॉलेज में पढ़ने वाली शीबा सिरोही से थी। शीबा के पिता सेना में कार्यरत थे। इजलाल शीबा को प्यार करता था। वहीं, मेरठ कॉलेज का छात्र सुनील ढाका भी शीबा को चाहने लगा था। सुनील के दोस्त पुनीत और सुधीर भी उससे मिलते थे। शीबा नहीं चाहती थी कि इजलाल इन तीनों युवकों से मिले। इसके चलते उसने इजलाल के कानों में मृतक युवकों के लिए कुछ-कुछ बोला, इजलाल को उकसाया था। इजलाल ने योजना बनाते हुए एक पार्टी के बहाने इन तीनों को गुदड़ी बाजार में अपने घर बुलाया था। जहां वीभत्स तरीके से इन नौजवानों को मौत के घाट उतार दिया गया। हत्या का तरीका भी ऐसा की बिलकुल घृणित।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
इस जघन्य हत्याकांड की गूंज पूरे उत्तर प्रदेश में फैल गई, जिसने भी घटना के बरे में सुना वह हतप्रभ रह गया कि एक लड़की के चक्कर में तीन घरों के चिराग मिटा दिए गए। मेरठ बॉर्डर से सटे बागपत में तीनों शवों की पहचान मेरठ निवासी के रूप में हुई थी, जिसके बाद बागपत पुलिस ने मेरठ पुलिस को यह केस दे दिया। पूछताछ के दौरे मुख्य आरोपी इजलाल ने हैरान करने वाले कई सनसनीखेज खुलासे भी किए थे।
एक अगस्त को कोर्ट ने इजलाल कुरैशी पुत्र इकबाल, अफजाल पुत्र इकबाल, महराज पुत्र मेहताब, कल्लू उर्फ कलुआ पुत्र हाजी अमानत, इजहार, मुन्नू ड्राइवर उर्फ देवेंद्र आहूजा पुत्र विजय, वसीम पुत्र नसरुद्दीन, रिजवान पुत्र उस्मान, बदरुद्दीन पुत्र इलाहीबख्श पर हत्या समेत तमाम धाराओं और शीबा सिरोही पर हत्या के लिए उकसाने के आरोपों को सही मानते हुए दोषी करार दिया था। हत्याकांड के दो आरोपी इसरार और माजिद की मौत हो चुकी है। एक आरोपी शम्मी जेल में है, उसका ट्रायल चल रहा है। परवेज को नाबालिग बताए जाने के चलते हाईकोर्ट में अपील पेंडिंग है।
महामृत्युंजय मन्त्र का 108 बार जप करें और अपने भाग्य का उदय करें , रोज सुबह जरुर सुनें , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=wHhFeD-PXdc&t=65s



