सूरजपुर में स्मार्टफोन की जिद ने ली 16 वर्षीय किशोरी की जान, बोर्ड परीक्षा के चलते घरवालों ने किया था मना।

सूरजपुर : सूरजपुर में 16 वर्षीय छात्रा ने मोबाइल नहीं मिलने पर आत्महत्या कर ली। घरवालों ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा के चलते मोबाइल खरीदने से मना किया था। कीटनाशक पीने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां सात दिन बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।12वीं की छात्रा के लिए घरवालों ने मोबाइल फोन नहीं खरीदा, तो छात्रा ने आत्महत्या कर ली। सूरजपुर के पंपापुर की रहने वाली 16 साल की छात्रा कई दिनों से मोबाइल की मांग कर रही थी। मगर, 12वीं के बोर्ड होने की वजह से घरवालों ने मोबाइल खरीदकर नहीं दिया। इस बात से नाराज छात्रा ने कीटनाशक पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

बोर्ड परीक्षा होने के चलते नहीं खरीदा मोबाइल :

पिता विष्णुराम यादव ने बताया कि उनकी बेटी इस साल कक्षा 12वीं में पढ़ रही थी। वह रामानुजनगर विद्यालय में पढ़ाई करती थी। बेटी ने मोबाइल खरीदने कहा था। वह लगातार मोबाइल की मांग कर रही थी। इसको लेकर उसे समझाया था कि इस बार 12वीं बोर्ड की परीक्षा पास कर लो। मोबाइल बाद में खरीद देंगे।

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

मोबाइल की मांग जब पूरी नहीं हुई तो छात्रा ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर अवस्था में उसे रामानुजनगर अस्पताल ले जाया गया था। वहां छात्रा की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे अंबिकापुर रेफर किया कर दिया। इलाज के दौरान सात दिन बाद उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है।