रायपुर : बारिश की आंखमिचौली जारी है, धूप-छाँव के बीच अब बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी सामने आई है, वहीँ एक तरफ जहाँ छत्तीसगढ़ में कई जिलों में अभी बारिश से लोगों को राहत मिली है, तो वहीँ इसके बाद उमस का दौर शुरू हो गया है। लोग फिर से अपने घरों में कुलर का इस्तेमाल कर रहे हैं। तीन दिनों की राहत के बाद एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। जिसके चलते 11 जिलों में भारी बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने 4 जिलों के लिए ऑरेंज और 7 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं बात करें राजधानी रायपुर की तो यहां आज धूप निकली हुई है। राजधानी में हल्की बारिश की सम्भावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने राजधानी समेत प्रदेश में अगले दो दिनों तक कम वर्षा होने की संभावना जताई है। दो दिन बाद गरज चमक के साथ वर्षा की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, पांच सितंबर के आसपास पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है, जिसके असर से गुरुवार से प्रदेश के मध्य और दक्षिणी हिस्से में एक-दो स्थानों पर मध्यम वर्षा और वज्रपात की संभावना है। मौसम के बदलाव के कारण लगातार लोगों में सर्दी, सरदर्द और बुखार के मरीज बढ़ रहे है।



