पुलिस जवानों से भरी बस ने ट्रक को मारी ठोकर, 15 जवान घायल।

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बुधवार को एक तेज रफ्तार बस और ट्रक के बीच एक भीषण दुर्घटना हो गई, जिसमें 15 पुलिस जवान घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब पुलिस के महिला और पुरुष जवान रिफ्रेशर कोर्स के बाद सुकमा जिले की ओर वापस लौट रहे थे। माना कैंप से रवाना होकर जवान बस में सवार थे, लेकिन ग्राम संबलपुर के पास हाईवे पर बस चालक ने ओवरटेक करते हुए ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हो गया।

अर्जुनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुकमा जिला पुलिस बल के महिला-पुरूष जवान रिफ्रेशर कोर्स के लिए पुलिस कैंप माना गए हुए थे। 16 अक्टूबर को 15 दिनों के कोर्स करने के बाद दोपहर सभी 20 जवान बस में सवार होकर सुकमा के लिए रवाना हुए थे, तभी धमतरी जिला के ग्राम संबलपुर के पास हाईवे में बस चालक ओवरटेक करते हुए ट्रक को पीछे से जबरदस्त ठोकर मार दिया। हादसा से बस में सवार पुलिस जवानों में चीख-पुकार मचने के बाद हड़कंप मच गया। बस में सवार कई जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा काफी भयानक था, जिससे दोनों वाहन काफी क्षतिग्रस्त हो गये, इस घटना की जानकारी होने पर अर्जुनी पुलिस बल मौके पर पहुंचे। राहगीरों और पुलिस की मदद से घायल पुलिस जवानों को एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी लाया गया, जहां चार जवानों को ज्यादा चोटें आई है। जबकि बस में सवार 15 जवान हादसा में घायल हुए है।

माँ काली का धूम मचाने वाला बेहतरीन गीत : https://www.youtube.com/watch?v=ts6cT1FTauM

प्राथमिक उपचार के बाद अधिकांश जवानों की छुट्टी कर दी गई। वहीँ गंभीर रूप से घायल जवानों को भर्ती करके उपचार किया जा रहा है। दुर्घटना से बस के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है और ट्रक भी क्षतिग्रस्त हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद जवानों के सहयोग और साहस की प्रशंसा की जा रही है, जिन्होंने समय पर एक-दूसरे की मदद की। अब जिला प्रशासन घायल जवानों की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। हालाँकि घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं यह बड़ी गनीमत रही।

मधुर भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti