रायपुर : छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई के बाद गर्मी ने घेर लिया था अब फिर से मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है, अब फिर से बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अरब सागर में रहे निम्न दाब के क्षेत्र की वजह से नमी का प्रवेश लगातार हो रहा है। इसकी वजह से प्रदेश में एक दो-स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, जबकि एक दो-स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने और भारी बारिश की संभावनाएं भी बन रही हैं। साथ ही राजधानी में दिनभर आंशिक बादल छाए रहने के संकेत हैं, जबकि शाम-रात तक गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावनाएं बन रही हैं। हल्की बारिश भी हो सकती है, वहीँ सुबह के मौसम में हल्की ठण्ड ने दस्तक भी दे दी है।
वहीं, वर्षा का क्षेत्र प्रमुखत: दक्षिणी छत्तीसगढ़ रहने के आसार हैं, जबकि रायपुर व दुर्ग संभाग में भी एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। इसी बीच शनिवार को राजधानी में मौसम आंशिक रूप से मेघमय रहा और उमस की वजह से लोगों को गर्मी में परेशान होना पड़ा।
वहीं, प्रदेश में एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है। सर्वाधिक वर्षा तीन सेमी कांकेर के नरहरपुर ब्लाक में दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दंतेवाड़ा में, जबकि न्यनूतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया।
यह बन रहा है सिस्टम :
माँ काली का धूम मचाने वाला बेहतरीन गीत : https://www.youtube.com/watch?v=ts6cT1FTauM
एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर अंडमान सागर के ऊपर 20 अक्टूबर को बनने की संभावना है, इसके प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 22 अक्टूबर को बनने की संभावना है। उसके बाद उसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए और अधिक प्रबल होने की संभावना है। वहीं, प्रदेश के दक्षिणी भाग में नमी का आगमन लगातार जारी है, जिसके कारण प्रदेश के दक्षिणी भाग में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने और एक दो स्थान पर वज्रपात होने की भी संभावना है। विभिन्न क्षेत्रों में अचानक हल्की बारिश हो सकती है।



