बेख़ौफ़ चच्चा ने चलती ट्रेन में किया खतरनाक स्टंट, देखें वायरल विडियो।

सोशल मीडिया : युवा तो युवा बुजुर्ग भी पीछे नहीं है, सोशल मीडिया की दुनियां हर कोई खुद को फिल्म का हीरो समझने लगा है, हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ छाया ही रहता है। अलग-अलग दिन, अलग-अलग वीडियो और पोस्ट वायरल होते हैं। एक पोस्ट में आपको हंसाने वाला कंटेंट मिलेगा तो उसके अगले ही पोस्ट में कुछ ऐसा नजर आ जायेगा जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। कई बार रील के चक्कर में कईयों ने अपनी जान से हाथ भी धोये है, छोटी सी चूक जिन्दगी खत्म कर देती है, अगर आप भी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं तो फिर आपने ऐसे कई वायरल वीडियो देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देखकर आप देखते ही रह जाएंगे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बुजुर्ग तेज रफ्तार में चलती ट्रेन के दरवाजे पर एक से बढ़कर एक खतरनाक स्टंट कर रहा है। वही कभी सीढ़ी पर खड़ा होकर, हैंडल पकड़कर पीछे की तरफ लटक जाता है तो कभी सीढ़ी पर सबसे नीचे तक पहुंच जाता है। इसके बाद वो ऊपर आता है और दरवाजे पर चढ़कर वहां खड़ा हो जाता है। ट्रेन की गति लगभग 90 KM प्रतिघंटे की रही होगी, इस तरह के खतरनाक स्टंट वो कर रहा है जो करना बहुत ही गलत है। आप कभी भी इस प्रकार के स्टंट को करने का प्रयास न करें।

आपके सामने अभी जो वीडियो आया है उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @unknownca_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘चाचा की यमराज से पक्की दोस्ती लगती है।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4000 से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक प्रयोगकर्ता ने कमेंट करते हुए लिखा – अरे अंकल आराम से। दूसरे प्रयोगकर्ता ने लिखा- यमराज जी अपने साथ पार्टी करने ले जाएंगे फिर रोते फिरेंगे। तीसरे प्रयोगकर्ता ने लिखा – इतना खतरनाक चच्चा। चौथे प्रयोगकर्ता ने लिखा – खतरों के खिलाड़ी इसे कहते हैं। एक अन्य प्रयोगकर्ता ने लिखा – चच्चा तो असली हीरो हैं। हालांकि इस तरह के प्रोत्साहन के झांसे में आकर अपनी जान को जोखिम में डालना सही नहीं है।

video link : https://x.com/unknownca_/status/1853823739411968251

महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है:  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA