जशपुर नगर : जशपुर जिले में चोरी छिपे एक घर में गौवंश का वध कर उसका मांस पकाकर खाने वाले कुल 14 आरोपियों को जिले के नारायणपुर पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार करते हुए सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह मामला, जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के बेहराखार गांव का है। मामले में थाना प्रभारी सतीश सोनवानी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बेहराखार में अश्विन कुजूर के घर में गौ वंशज की हत्या कर, मांस को पकाकर खाने के लिए बहुत सारे लोग जुटे हुए है। इस मामले की सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने अश्विन कुजूर के घर में छापा मारा। घर की तलाशी में पुलिस टीम ने दो कड़ाही में पकाकर रखा गया मांस, मृत गौ वंश के अवशेष और मांस काटने में प्रयुक्त टांगी और परसुल जब्त किया गया है।
पुलिस ने अनेकों बर्तन में रखा गौमांस, टांगी, लोहे का बैठी एवं गौ-वंश का अवशेष जब्त करते हुए, आरोपियों पर छग पशु परि अधि 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं बीएनएस की धारा 325, 3, 5 का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। नारायणपुर पुलिस ने आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 10 किलो गौ-मांस, विभिन्न औजार और गौ-वंश के अवशेष को जब्त किया, सभी आरोपियों के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने की कार्यवाही :
इस घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार 24 नवम्बर को थाना नारायणपुर को मुखबिर से सूचना मिली थी, कि ग्राम बेहराखार में आरोपी अशविन कुजूर के घर में गौ-वंश को क्रूरतापूर्वक काटकर खाने के लिए मांस बना रहे हैं। इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी नारायणपुर उप निरीक्षक सतीश सोनवानी तत्काल हमराह स्टॉफ के साथ आगामी कार्यवाही हेतु रवाना हुए।
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बताए हुए आरोपी अशविन कुजूर के घर पहुंचकर देखा कि, वहां पर रोहित कुजूर, संजय कुजूर, अशविन कुजूर, अनुरंजन कुजूर, दीप कुमार तिर्की, बरथोलुयिस लकड़ा, प्रकाश तिर्की, पोलडेक लकड़ा, रानू कूजूर, अजमेस लकड़ा, संदीप कुजूर, तेलेस्फोर कुजूर, नवीन मिंज, आषीष टोप्पो सभी मौके पर मिले जो गौ-वंश को धारदार हथियार से क्रूरतापूर्वक काटकर उसके अवशेष को एक बोरे में रखे थे। अंदर का यह हाल देखकर पुलिस दांग रह गई, घटना में देखने योग्य स्थिति बड़ी भयानक बताई गई है।



