पंडित यश शर्मा केस में एक आरोपी तुषार पाहूजा की गिरफ्तारी के बाद आगे खड़े होते सवाल?

रायपुर : यश शर्मा का इलाज एम्स में चल रहा है, ऐसे में उसकी हालत काफी गंभीर बताई गई है। पंडित यश शर्मा के साथ जबरन मारपीट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, घटना के 50 दिन बीत जाने के बाद अब जाकर एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आया है। तुषार पाहूजा नाम के आरोपी को आज पुलिस ने पकड़ा है, और कोर्ट में पेश करने के बाद अस्पताल से स्वास्थ्य मुलाहिजा करवाकर जेल भेज दिया गया है। गरीब पीड़ित को न्याय दिलाने के समाजसेवी मोनू आहूजा लगातार प्रयास करते रहे, और अंततः आरोपी गिरफ्त में आ गया है, अन्य तीन आरोपियों की पतासाजी करने में भी पुलिस लगी हुई है।

पीड़ित का डॉ. द्वारा चेक करने पर प्रार्थी के पेट के अंदर भाग में गंभीर चोट होना बताया गया तथा उसके पेट का ऑपरेशन किया गया। जिस पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 403/24 धारा 296, 351(3), 115(2), 109, 140(3), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

घटना को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुये आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया था। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रार्थी तथा उसके परिवार के सदस्य व दोस्तों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया।

चूंकि सभी घटना के बाद से फरार हो गये थे, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के संबंध में मुखबीर लगाने के साथ ही तकनीकी विश्लेषणों व अन्य माध्यमों से लगातार आरोपियों की पतासाजी की जा रहीं थी। इसी दौरान फरार आरोपी तुषार पाहुजा की बैंगलोर में उपस्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों को बैंगलोर रवाना किया गया, टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी की पतासाजी करते हुये प्रकरण में आरोपी तुषार पाहुजा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अन्य साथियों के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया।

महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है:  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

इस मामले में गिरफ्तार आरोपी का नाम तुषार पाहूजा पिता स्व. राम पाहुजा उम्र 22 साल निवासी गली नंबर 07 नेभानी फटाका के बाजू गली तेलीबांधा थान तेलीबांधा रायपुर बताया गया। आरोपी को पकड़ने की कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र ताम्रकार थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से सउनि. अतुलेश राय, प्र.आर. प्रमोद वर्थी, पुष्पराज परिहार, चिंतामणी साहू, बसंती मौर्य, आर. आशीष राजपूत, दिलीप जांगड़े एवं अभिषेक सिंह तथा थाना न्यू राजेन्द्र नग सउनि. राजेन्द्र गौतम की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं।

ये था मामला :

सिन्धी पंडित यश शर्मा तेलीबांधा की गली नंबर 4 में रहता है, उसको 13 अक्टूबर की रात यश खेमानी ने फोन करके उसे बुलाया था और उसे घूमने को चलने कहा। यश शर्मा, यश खेमानी के साथ चला गया। यश शर्मा और यश खेमानी के अलावा कार में तुषार पंजवानी, तुषार पाहुजा और चिराग पंजवानी भी मिले। सभी मिलकर यश शर्मा को एक कैफे के पास ले गए और उससे जमकर मारपीट कर इससे वह सकपका गया उसे कुछ समझ में नहीं आया और काफी ज्यादा मारपीट होने की वजह से वह बेहोश हो गया और फिर चारों मिलकर उसे मेकाहारा अस्पताल ले गए थे। उसके बाद उसे सड़क पर छोड़ दिया लगभग 50 दिन तक पीड़ित का इलाज एम्स में चल है, और अभी वह घर पहुँच चुका है, हालाँकि उसकी सेहत में आवश्यक सुधार नहीं हुआ है वह अब भी गंभीर है। उसको बेहतर ईलाज की सख्त आवश्यकता है, अंदरूनी तौर पर उसे गंभीर चोटें आई है, उसकी अंतड़ियों और अंदरूनी नलियों में गंभीर चोटें है, जिसके कारण उसे खाने – पीने चलने और उठने बैठने में बहुत ही ज्यादा कठिनाई हो रही है।

अब उठ रहे है ये सवाल :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

एक आरोपी तुषार को तो पुलिस ने पकड़ लिया है, अब बाकी आरोपियों को कब पकड़ा जायेगा? साथ ही गंभीर हालत में परिवार के इकलौते बेटे के कारण जो परिवार का जीवन-यापन चल रहा था, अब उसे कौन चलायेगा? पूरे तरीके से वह कब ठीक हो सकेगा? उसके ईलाज का खर्च कौन उठायेगा? अस्पताल लाना – ले जाना उसके लिये बड़ा ही मुश्किल है, क्या ऐसी विषम हालत में वो आगे जी पायेगा?