ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप, सिराज के परिवार की मौत को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा।

हैदराबाद (तेलंगाना) : चूड़ी शोरूम में काम करने वाले यूपी के फिरोजाबाद के एक युवक सिराज ने पहले पत्नी और अपने छोटे बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी थी और फिर खुद पंखे में फंदे से लटक कर जान दे दी। इस दिल दहलाने देने वाली घटना की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और तीनों शवों को बरामद किया। घटना के पीछे की वजह हैरान करने वाली है। युवक को पत्नी पर शक था कि उसका किसी से प्रेम प्रसंग है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद रोते बिलखते परिवार वाले हैदराबाद के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि अभी छह दिन पहले ही सिराज अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को अपने साथ लेकर हैदराबाद आया था। यहाँ आकर उसने इस घटना को अंजाम दिया है।

सिराज ने अहलिया से की थी लव मैरिज :

फिरोजाबाद के 38 वर्षीय सिराज अली ने सात साल पहले कानपुर निवासी 35 वर्षीय अहलिया से लव मैरिज की थी। दोनों के दो बेटे थे – पांच वर्ष का अली जान और ढाई वर्ष का एहसान। सिराज छह साल से हैदराबाद में चूड़ी के शोरूम में काम करता था और उसकी पत्नी अहलिया बच्चों के साथ अपने मायके में रहती थी। एक सप्ताह पहले किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए सिराज अपने घर फिरोजाबाद आया था और उसकी पत्नी अपने बच्चों को लेकर कानपुर से फिरोजाबाद आई थी। यहीं वह रह रही थी।

बच्चे की बात से हुआ खुलासा :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

रिश्तेदार की शादी के बाद सिराज पत्नी और दोनों बच्चों को अपने साथ हैदराबाद ले गया था। गुरुवार की देर रात पति-पत्नी में मोबाईल को लेकर झगड़ा हुआ और बात इतनी बढ़ी कि दोनों के बीच काफी हाथापाई हो गई। शुक्रवार की सुबह सिराज ने पत्नी और छोटे बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। जब ये सब हो रहा था तो  बड़ा बेटा अली घर से भाग निकला था और उसी ने पड़ोसियों को बताया कि पापा, मम्मी को मार रहे हैं। पुलिस और पड़ोसी जब तक पहुंचते तबतक सिराज फांसी लगा चुका था। दक्षिण थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने घटना के बारे में पता चला कि पति-पत्नी के बीच मोबाईल का लॉक नहीं खोलने को लेकर विवाद हुआ था और ये घटना घटी है।

देर रात जानकारी होने पर उसका छोटा भाई सहवाग हैदराबाद के लिए रवाना हो गया। वहीं आसपास के लोग, परिचित और रिश्तेदारों का उसके घर पर तांता लग गया। हालांकि परिजन कुछ भी नहीं बता रहे हैं। दक्षिण थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि देर शाम तक तीनों के शव आने की उम्मीद है।