नई दिल्ली : देशभर में अवैध प्रवासियों को सभी सरकारी लाभ लगातार मिल रहे है, देश के अंदरूनी देश विरोधी तत्वों ने अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं के चंद पैसों में फर्जी वोटर कार्ड, आधार कार्ड सहित राशनकार्ड तक बनवा दिये है। ऐसे में ये अवैध प्रवासी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये बड़ा खतरा बन गये है। सीए मामले में दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य दो चुनाव आयुक्तों से मुलाकात की है। दिल्ली की मतदाता सूची में लाखों अवैध घुसपैठियों (रोहिंग्या और बांग्लादेशी मूल के) नकली, फर्जी पते वाले और मृत लोगों के नाम पर शामिल होने का विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने मांग की है कि चुनाव आयोग इन शिकायतों को प्राथमिकता से कानूनी आधार पर हल करे ताकि दिल्ली विधानसभा चुनाव पारदर्शी और निष्पक्ष हों।
हर्ष मल्होत्रा, बांसुरी स्वराज और सचदेवा चुनाव आयोग से मिले :
वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व वाले इस प्रतिनिधिमंडल में भाजपा की चुनाव समन्वय समिति के राष्ट्रीय संयोजक ओम पाठक, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद और वरिष्ठ वकील बांसुरी स्वराज, दिल्ली बीजेपी मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर और दिल्ली बीजेपी चुनाव समिति के संयोजक अधिवक्ता संकेत गुप्ता शामिल रहे है, इन सभी ने इस मुद्दे पर गहरी चिंता जताई है। आपको बता दें की फरवरी में दिल्ली के चुनाव होने की संभावना है, दिल्ली के सभी 70 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए विधान सभा चुनाव फरवरी 2025 को या उससे पहले आयोजित करवाए जायेंगे। ऐसे में सही मतदाताओं का डाटा तैयार करना चुनाव आयोग का काम है।
चुनाव आयोग को 5 हजार पन्नों के सबूत दिखाए :
वीरेंद्र सचदेवा ने ECI को 5000 पन्नों के प्राथमिक सबूतों के साथ विस्तृत प्रस्तुति दी है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने चुनाव आयोग को बताया कि यह हैरानी की बात है कि हर बार लोकसभा चुनाव समाप्त होने और विधानसभा चुनाव शुरू होने के बीच लाखों नए मतदाता पंजीकृत होते हैं। यह संख्या वार्षिक मतदाता सारांश संशोधन की सामान्य प्रक्रिया से काफी अधिक होती है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष सचदेवा ने कहा कि अगस्त 2024 के चुनाव आयोग के एक सर्कुलर के आधार पर बीजेपी कार्यकर्ता दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में जांच कर रहे हैं। उन्होंने पाया कि बड़ी संख्या में अवैध रोहिंग्या और बांग्लादेशी मतदाता पंजीकृत हैं। इसके अलावा, डुप्लीकेट, फर्जी पते और मृत मतदाता भी बड़ी संख्या में सूची में शामिल हैं।
उन्होंने चुनाव आयोग से अपील की है कि अवैध मतदाताओं के पंजीकरण और नकली मतदान के खिलाफ अभियान चलाया जाए। उन्होंने मीडिया और रेडियो अभियानों के जरिए ऐसे मतदाताओं को सख्त चेतावनी देने की भी मांग की है, इन सभी को जांचकर सूची से बाहर किया जाये।
बांसुरी स्वराज ने दिए कानूनी सबूत :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने 18 मजबूत सबूतों की सूची प्रस्तुत की है। इसमें रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के पंजीकरण का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि कैसे कई निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों में एक ही परिवार के व्यक्ति अलग-अलग EPIC नंबरों के साथ बार-बार पंजीकृत हैं। जो फर्जी वोटों को अंजाम दे रहे है। उन्होंने ऐसे मामलों का जिक्र किया है कि जहां एक ही समुदाय के मतदाता गैर – मौजूद पते पर पंजीकृत हैं। एक ही परिवार के सदस्य एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में पंजीकृत हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बीएलओ अपने पवित्र कर्तव्य को निभाने में विफल हो रहे हैं। इनको लेकर सही जाँच और सही कार्यवाही की जाये।
भारतीय मूल के मतदाताओं का विरोध नहीं कर रही भाजपा :
भाजपा सांसद व केंद्रीय मंत्रीय हर्ष मल्होत्रा ने आम आदमी पार्टी के गलत प्रचार पर चुनाव आयोग को विरोध से अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल घुसपैठियों और फर्जी पते वाले मतदाताओं का विरोध कर रही है, न कि भारतीय मूल के मतदाताओं का विरोध कर रही है। उन्होंने चुनाव आयोग से मीडिया के माध्यम से इस मामले पर स्पष्टता देने का अनुरोध किया है। इस मामले को बेवजह का तुल ना दिया जाये।
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/



