अंबिकापुर : कांग्रेस की विचारधारा सामान्य रूप से हिन्दू विरोधी ही नजर आती है, इसका जीता जागता उदाहरण है, मंझे हुये और सुलझे हुये टीएस सिंहदेव का बयान छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने राम मंदिर पर विवादित बयान दिया था। इसे लेकर सर्व हिंदू समाज नाराज है और कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए ज्ञापन सौंपा है। दरअसल, 9 दिसंबर को अंबिकापुर के राजीव भवन में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में नगरीय निकाय चुनाव और ग्राम पंचायत चुनाव पर चर्चा की गई। बैठक में राष्ट्रीय सचिव जरिता जैतफलांग, डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव और पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत शामिल हुए। वहीँ बाबरी मस्जिद पर सुप्रीम कोर्ट के पांच सदस्यीय संविधान पीठ के फैसले पर अबकी बार पूर्व उप मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने सवाल उठाया है, जिस पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने तंज कसते हुए कहा कि यही कांग्रेस का असली चरित्र है।
40,000 ऐसी जगहें जहां पर उखाड़े जाएंगे गड़े मुर्दे – टीएस सिंह देव
पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर छत्तीसगढ़ भाजपा ने शेयर भी किया है। जिसमें सिंहदेव यह कहते नजर आ रहे हैं कि जब बाबरी मस्जिद के समय जो फैसला सुनाया गया था, उस फैसले में किसी भी जज के हस्ताक्षर नहीं है। यह फैसला वह फैसला है, देश में जो विषम परिस्थिति बन गई थी, उसे खत्म करने के लिए पांच जज के बेंच ने यह फैसला किया। बैठक के दौरान, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि, बाबरी मस्जिद के बाद अब कहा जा रहा है कि देश में 40,000 ऐसे स्थान हैं जहां गड़े मुर्दे उखाड़े जाएंगे। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भी सवाल उठाया था। सर्व हिंदू समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने धार्मिक भावनाओं को आहत किया है और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। वहीँ इस मामले में हिन्दू समाज ने कहा कि हमारे आराध्यों को अथवा मंदिरों की तुलना गड़े मुर्दे से करके उन्होंने हिन्दू धर्म का घोर अपमान किया है।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y



