80 करोड़ से ज्यादा की ठगी में 60 से ज्यादा ठगबाज गिरफ्तार, 3 विदेशी भी फंसे, इन पर है 1400 से ज्यादा केस।

रायपुर : रेंज साईबर पुलिस ने राज्य में एक बहुत बड़े साईबर फ्रॉड गैंग का खुलासा करते हुए 62 जालसाजों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 55 जालसाज छत्तीसगढ़ के हैं। गिरफ्तार जालसाज बैंक में म्यूल अकाउंट खुलवाकर साइबर ठगी करने वालों को उपलब्ध कराने का काम करते थे । पूरे मामले का खुलासा करते हुए रेंज साईबर पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तार जालसाजों के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों में 1435 अपराध दर्ज हैं। इन शातिरों ने 84 करोड़ 88 लाख की ठगी की है। गिरफ्तार आरोपियों में कई लड़कियां हैं। छत्तीसगढ़ के आरोपियों में 40 रायपुर के बताए गए हैं। साईबर रेंज पुलिस ने नवा रायपुर स्थित कलिंगा यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर की पढ़ाई कर रहे तीन नाइजीरियन छात्र अब्दुल अजीज, बेना राबीयू, बसीर सुलेमान और अमीनू गरबा को गिरफ्तार किया गया है। इन पर हॉस्टल और विवि में पढ़ाई करने के साथ ठगी करने का आरोप है। यह साईबर रेंज थाने की बड़ी कार्यवाही है, जो लगातार चलेगी।

पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपियों द्वारा डिजिटल अरेस्ट, शेयर मार्केट, गूगल रिव्यू टास्क, टेलीग्राम टास्क, बैंक केवाइसी अपडेट सहित अन्य ठगी में इनका हाथ था। वहीं ठगी की रकम को दूसरे खातों में ट्रांसफर करते थे। यूनिवर्सिटी में 70 से ज्यादा नाइजीरिया के छात्र पढ़ाई करते हैं। इस मामले में जल्द ही बैंक के कर्मचारी, ब्रोकर सहित अन्य की गिरफ्तारी की जा सकती है। सात अलग-अलग ठगी के मामलों में दो दिन तक चली कार्यवाही में 62 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ऐसे ही कई अन्य ठग भी पकड़े जाने की उम्मीद है।

इसमें म्यूल बैंक अकाउंट धारक, संवर्धक, ब्रोकर, ठगी करने वाले शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध देश के विभिन्न राज्यों के थानों में 1,435 मामले दर्ज हैं। इसमें आरोपियों द्वारा पीड़ितों से 84 करोड 88 लाख रुपये की ठगी की गई है। ऐसे ही इनसे जुड़े कई मामले सामने आये है।

एक लाख रुपये प्रतिमाह किराये पर दिए खाते :

महामृत्युंजय मन्त्र  उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ :  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

आरोपियों ने ठगी के मामले में म्यूल बैंक खाते के लिए ठगों को अपने खाते बेचे। इसके बदले में इनके द्वारा एक लाख रुपये प्रतिमाह के हिसाब से पैसे लिए गए। वहीं कुछ ने खाते में आने वाली रकम का 10 से 20 प्रतिशत लिया। इसके अलावा पांच से 10 हजार रुपये में भी खाते बेचे गए। साईबर क्राइम पोर्टल में 1,100 से अधिक म्यूल बैंक अकाउंट की जांच की गई है। जांच कार्यवाही में पीड़ितों की पहचान कर उनसे घटना के संबंध में जानकारी एकत्र की गई है। कई खातों की जानकारी सामने आई है।

साईबर क्राइम पोर्टल की रिपोर्ट, बैंक खाते में हुए ट्रांजैक्शन, एक ही व्यक्ति के अधिक बैंक अकाउंट एवं अन्य तकनीकी साक्ष्य के आधार पर बैंक अकाउंट खुलवाने और अकाउंट का डिजिटल अरेस्ट, शेयर ट्रेडिंग फर्जी एप, क्रिप्टो करेंसी में इंवेस्ट, गूगल रिव्यू टास्क, टेलीग्राम टास्क, बैंक केवाइसी अपडेट एवं गूगल सर्च जैसे साइबर अपराध में उपयोग करने वाले लोगों को चिह्नांकित किया गया है, इस प्रकार के कृत्य करने वाले साईबर क्राइम की चपेट में आ रहे है।

एक केस में 47 आरोपी :

भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा संचालित भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के पोर्टल के माध्यम से रिपोर्टेड उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक शाखा रायपुर में खुले म्यूल बैंक अकाउंट में अलग-अलग राज्यों में ठगी की रकम डाली गई। साइबर अपराध की कुल रकम 36,48,488 रुपये जमा होने से थाना सिविल लाइन रायपुर में अपराध दर्ज किया गया। जांच के बाद विवेचना में 47 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

रायपुर से इनकी गिरफ्तारी :

मेहुल विज, देवेंद्र सेन, सौरभ पाल, अशोक लाल बघेल, हरीश सोनकर, तुलसी तांडी, वासु पटेल, दीपक पटेल, दीपक कपूर, पुरुषोत्तम बजाज, सूरज सक्सेना, राहुल नायक, ललित बंश्रे, समीर जनबंधु, प्रीति साहू, लोकेश्वर चंद्राकर, मनोज धीवर, गौतम भारती, टेमन हियाल, उपासना जगत, भारती बाघ। वीणा तांडी, डी. कामराजू, कल्पना खरे, राहुल शर्मा, श्रेया यादव, दीपक छुरा, प्रेमदास मानिकपुरी, आयुष सागर, पंकज भोंडलेकर, नवीन गोस्वामी, भीमाशंकर नायक, संदीप डोंडेकर, अजय निर्मलकर, इंद्र कुमार साहू, अभय अडवानी, सूर्यकांत मंझवार, सौरभ शर्मा, संगीता मांझी, यमन बंजारे, गोविंद यादव। छत्तीसगढ़ के आरोपियों में 40 रायपुर के बताए गए हैं।  रेंज साईबर पुलिस के मुताबिक आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देश पर 48 घंटे से अभियान चलाया जा रहा है, अभी भी कार्यवाही जारी है। जिन 62 जालसाजों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें कलिंगा यूनिवर्सिटी में पढ़ने आए तीन नाइजीरियन छात्र के साथ राजस्थान, ओड़िशा के जालसाज भी शामिल हैं। 

राजनांदगांव के ये आरोपी :

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

गजेन्द्र वर्मा, अफजल खान, प्रवीण कुमार ठाकुर, शेख जीशान, धनेश सेन, शुभम दत्ता, तनिष्क सिंह भाटिया, अरविंद चौरे, रजत श्याम कुंवर, हरीश ध्रुवे, रोशन वर्मा, कमलेश उईके, उमेश तड़स। जालसाजों के अलग-अलग बैंक अकाउंट से पुलिस ने दो करोड़ रुपए फ्रीज कराए हैं। पुलिस ने ठगी के आरोप में जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें आठ युवती रायपुर की शामिल हैं। 11 सौ अकाउंट की जांच के बाद अपराध दर्ज साइबर जालसाजों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए रेंज साइबर पुलिस ने साइबर क्राइम पोर्टल में 11 सौ से अधिक म्यूल बैंक अकाउंट की जांच की। इस दौरान ठगी के लिए इस्तेमाल अकाउंट से मिलान किया गया।