पार्षदों, महापौर व अध्यक्षों के नाम लगभग फाईनल, सामने आई बड़ी जानकारी।

रायपुर : नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी मंगलवार है। ऐसे में महापौर, अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा आज-कल में करना ही होगा। इसीलिए भाजपा प्रदेश संगठन ने शुक्रवार को निकाय चुनाव के लिए महापौर, अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों के नामों पर प्रदेश कार्यालय में गहन मंथन किया गया है, जल्द ही इनकी घोषणा भी हो जायेगी। गहन मंथन के बाद लगभग सभी प्रत्याशियों पर शुक्रवार को मोहर लग गई है।

जिलों से आए तीन-तीन नामों के पैनल पर भी एक-एक नामों को विस्तार से जिला अध्यक्षों व क्षेत्र के विधायकों से चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जावाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री सहित प्रदेश के मंत्रियों, विधायकों और पदाधिकारी शामिल हुए।

महापौर-अध्यक्ष और पार्षदों प्रत्याशियों के आए नामों को लेकर सभी वरिष्ठ नेताओं ने विस्तार से चर्चा की गई। सुबह से शाम तक चली बैठक में निकाय चुनाव के लिए बनाए गए समितियों के साथ चर्चा की गई। समितियों और कोर कमेटी के सदस्यों से वन टू वन चर्चा की गई। इसके अलावा क्षेत्र के विधायकों और जिला अध्यक्षों से भी प्रत्याशियों के नामों को लेकर अलग से चर्चा कर फाईनल किया गया। 70 वार्डों में 8 सिन्धी प्रत्याशी फाईनल किये जाने उम्मीद है। वहीँ अधिकतर वार्डों में प्रत्याशी तय हो चुके है। जिसकी घोषणा के बाद सोमवार तक पार्टी असंतोष के चलते कुछ के नाम भी काटे जा सकते है।

महामृत्युंजय मन्त्र  उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ :  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

सामने आई जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को बैठक में सभी निकायों के पार्षद प्रत्याशियों के नामों को फाईनल कर लिया गया है। इसकी घोषणा शनिवार अथवा रविवार को की जायेगी। इसी तरह महापौर और अध्यक्ष प्रत्याशियों के नामों को फाईनल कर लिया गया है। इसकी घोषणा 27 जनवरी को घोषणा की जायेगी। इसके बाद महापौर और अध्यक्ष प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने के दिन क्षेत्र के सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इस दौरान भाजपा द्वारा शक्ति-प्रदर्शन भी किया जायेगा। वहीँ कांग्रेस में अभी तक पेंच फंसा हुआ है।