रिश्वत लेते हवलदार आरक्षक गिरफ्त में, ACB की कार्यवाही में फंसे।

रायगढ़ : ACB लगातार रिश्वतखोरों पर कार्यवाही कर रही है, ऐसे में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने हवलदार और आरक्षक को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार प्रार्थी महेन्द्र साहू निवासी ग्राम गिरसा थाना सरसींवा जिला सारंगढ़ द्वारा एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर में शिकायत की गई थी कि उसके और उसके पिता के मध्य विवाद हुआ था जिसकी शिकायत उसके पिता ने थाना सरसीवां जिला सारंगढ़ में की थी। 

इस मामले में शिकायत के निपटारे के लिये हवलदार सुमत डहरिया एवं आरक्षक कमल किशोर द्वारा 18,000 रुपए की मांग की गई थी जिसमें से 1500 रुपए पेटीएम एवं 5000 रुपए नगद तत्काल उससे ले लिया गया था और बची हुई रकम की मांग बार-बार उससे की जा रही थी, जिससे प्रार्थी परेशान था। 

महामृत्युंजय मन्त्र  उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ :  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि उन दोनों को रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। तब शिकायत का सत्यापन करने के पश्चात शुक्रवार एसीबी बिलासपुर द्वारा ट्रेप आयोजित कर बची हुई रकम 10 हजार रुपए लेते हुए आरोपी सुमत डहरिया एवं कमल किशोर को रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर उनके विरूद्ध धारा 7 पीसी एक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।