रायपुर : शराब के शौकीनों के लिये बड़ी खबर सामने आई है, यहाँ ज्यादा कमाई के लालच में दूसरे राज्य से शराब बेचने के आरोप में दो बार सहित पार्सल सुविधा उपलब्ध कराने के आरोप में आधा दर्जन बार के लाईसेंस निलंबित करने की आबकारी विभाग ने कार्यवाही की है। दूसरे राज्य की शराब परोसने वाले बार के लाईसेंस को एक सप्ताह तथा पार्सल उपलब्ध कराने वाले बार के लाईसेंस को दो दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है। जिला आबकारी विभाग ने जिन दो बार के लाईसेंस एक सप्ताह के लिए निलंबित किया है, उन मयखाना के नाम शेमरॉक ग्लोबल तथा वीआईपी रोड स्थित मिलानो फूड रेस्टोरेंट एंड कंपनी शामिल है। इन सभी पर आबकारी विभाग की कार्यवाही की गाज गिरी है।
आबकारी विभाग की उड़नदस्ता टीम ने शेमरॉक में पांच जनवरी को तथा मिलानों फूड रेस्टोरेंट में 12 जनवरी को छापे की कार्यवाही की थी। उड़नदस्ता ने दोनों बार में दबिश देकर 15.6 लीटर हरियाणा ब्रांड नान ड्यूटी शराब जब्त की थी। नान ड्यूटी शराब जब्ती के बाद आबकारी विभाग ने दोनों बार संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर दोनों बार के लाईसेंस को 30 जनवरी तक के लिए निलंबित कर दिया गया है, इस माह अब ये शराब नहीं परोस सकेंगे।
महामृत्युंजय मन्त्र उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
साथ ही बार में शराब का पार्सल देने पूरी तरह से प्रतिबंध है। बावजूद इसके वीआईपी रोड स्थित ग्रैंड निलम, मेट्रो, योगी तथा शालू बार में ग्राहकों को पार्सल सुविधा उपलब्ध कराई जा रही थी। इस वजह से इन चारों बार के लाईसेंस 24 तथा 25 जनवरी तक के लिए निलंबित किया गया है। इस तरह आबकारी विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है।



