राजधानी में पार्किंग को लेकर बड़ा बवाल, जख्म पर मिर्ची डालने को लेकर दोनों पक्ष भिड़े, देखें विडियो।

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी में बदमाश लगातार गैंगवार कर रहे है, हर जगह बदमाशों की गुंडागर्दी जारी है, संभ्रांत परिवार के लोग भी गुंडागर्दी से बाज नहीं आ रहे है, वहीँ रायपुर में पार्किंग को लेकर अवंती विहार में देर रात जमकर बवाल होने जानकारी सामने आई है। जहाँ चार बदमाश युवकों ने मिलकर एक युवक का सिर फोड़ दिया, सभी संभ्रांत परिवारों से बताये गये है, वहीँ बीते दिनों राजधानी में संभ्रांत परिवार के युवकों ने भी मिलकर एक युवक को बंधक बनाकर जमकर मारपीट की थी, लगातार इलाज के बाद उसकी मौत भी हो गई। वहीँ इस मामले में जानकारी सामने आई है कि युवक का सिर फोड़ने के बाद उसके जख्म पर लाल मिर्च पाउडर भी डाल दिया गया। फिर पीड़ित पक्ष की ओर से 40-50 लोग पहुंचे और सुबह चार बजे तक बड़ा बवाल होता रहा। यह पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। 

इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, पार्किंग को लेकर बवाल हुआ था। जिसके बाद चार युवकों ने एक युवक का सिर फोड़ दिया था और बड़ी ही बेरहमी से उसके जख्म पर लाल मिर्च पाउडर डाल दिया गया, जिसमे बाद पीड़ित पक्ष के लोग भी आक्रोशित हो गये। घटना के बाद पीड़ित पक्ष से 40-50 लोग घटनास्थल पर पहुंचे। भीड़ से बचने के लिए आरोपी अपने घर में छुप गए। घर के बाहर लाठी-डंडे लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा होता रहा। सुबह 4 बजे विधानसभा थाना के सीएसपी और कई थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया गया। अभी मामले में FIR दर्ज होने की कोई सूचना नहीं है।

महामृत्युंजय मन्त्र  उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ :  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA