छात्रा ने बात करने से मना किया, तो आरोपी अमन शेख ने युवती का गला रेता, तीन साल से लगातार कर रहा था परेशान।

इंदौर (म.प्र.) : युवतियों और महिला वर्ग के लिये बदमाशों ने जीना मुश्किल कर दिया है, एक बदमाश द्वारा लगातार युवती को परेशान किया जा रहा था, और अंत में उसने युवती की जान ले ली, यह दुखद घटना मध्य प्रदेश के इंदौर जिले की जहाँ यह खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक बदमाश अमन शेख ने ‘मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए)’ की एक छात्रा का गला रेतकर उसकी हत्या का प्रयास किया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में 23 वर्षीय व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी, उक्त युवती को तीन साल से परेशान कर रहा था। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद आधे दिन तक बाजार में दुकानों को बंद रखा गया। फिलहाल माहौल शांतिपूर्ण है। 

छात्रा की हालत खतरे से बाहर :

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) उमाकांत चौधरी ने बताया कि यहां से करीब 40 किलोमीटर दूर सांवेर कस्बे में अमन शेख (23) ने गुरुवार दोपहर को एमबीए की एक छात्रा के गले पर चाकू से हमला किया था। उन्होंने बताया कि छात्रा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर है, किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन घटना से परिजन और छात्रा सहमे हुये है। डीएसपी उमाकांत चौधरी ने बताया कि आरोपी अमन शेख को छात्रा की हत्या का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

बात करने से मना करने पर किया हमला :

महामृत्युंजय मन्त्र उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

डीएसपी ने बताया है कि, ‘‘युवती ने हमें बताया कि आरोपी और उसने एक ही महाविद्यालय में स्नातक की पढ़ाई की थी। आरोपी उसका लगातार पीछा करके उससे जबरन बात करने की कोशिश करता था। युवती ने जब आरोपी के साथ बात करने से मना कर दिया, तो उसने विवाद करते हुए युवती पर चाकू से हमला कर दिया।’’ वहीं घायल छात्रा के परिजनों का आरोप है कि आरोपी अमन शेख उसे पिछले तीन साल से परेशान कर रहा था। मना करने पर भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। इस बीच, एमबीए छात्रा की हत्या के प्रयास की वारदात को लेकर आक्रोशित हिन्दू संगठनों के आह्वान पर सांवेर में शुक्रवार को आधे दिन तक बाजार और अन्य प्रतिष्ठान बंद रखे गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सांवेर में हालात फिलहाल शांतिपूर्ण हैं। आरोपी को गिरफ्त में ले लिया गया है।