प्रयागराज से रवाना हुई ट्रेन में लगी आग, धुआं देख यात्रियों में मचा हड़कंप, सामने आई ये जानकारी….।

सोनभद्र (उ.प्र.) : प्रयागराज में इस समय महाकुम्भ चल रहा है, लगातार लाखों श्रद्धालु यहाँ पहुँच रहे है, ऐसे में हादसों को लेकर प्रशासन मुस्तैद है, सामने आया मामला है की सोनभद्र जिले के खैराही स्टेशन के पास कर्मा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को डिलही के पास त्रिवेणी एक्सप्रेस में आग लग गई। वहीं ट्रेन में आग लगने के बाद उठता हुआ धुआं देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालंकि ड्राईवर की सूझबूझ से सही समय पर आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं। किसी को नुकसान पहुँचने की जानकारी सामने नहीं आई है।

सड़क मार्ग से गए लोग :

साथ ही ट्रेन में आग लगने की घटना के बाद यात्री ट्रेन छोड़ कर बस पकड़ने के लिए मुख्य मार्ग पर पहुंच गए। मिर्जापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर आकर कई यात्री सवारी गाड़ी में बैठकर अपने गंतव्य तक गए। यात्रियों की मानें तो इस ट्रेन में दो बार आग लग चुकी है। पहली आग लूसा के आसपास लगी और फिर दोबारा डिलही के पास आग लगी है। हालांकि आग लगने से कोई नुकसान नहीं हुआ है। घटना में कोई नुकसान होने की जानकारी नहीं है।

आग लगने का कारण पता नहीं :

आग लगने के बाद ज्यादातर यात्री ट्रेन से उत्तर गए। इनमें से कुछ लोग बस से चले गए। वहीं आग किस कारण से लगी है, इसका अभी पता नहीं चल सका है। आग लगने के कारणों के बारे में कोई कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। इस सम्बन्ध में सेल फोन पर बातचीत में खैराहि स्टेशन मास्टर बी पी सिंह ने कहा कि ट्रेन के चक्के में ब्रेक लग गया था, जिसके कारण धुआं उठने लगा था। इस घटना से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। ट्रेन चोपन के लिए रवाना हो गई है। हालाँकि घटना की जाँच करने की बात सामने आई है।

प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी भीड़ :

भक्ति संगीत के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti

इन दिनों लाखों की संख्या में पूरे देश भर से श्रद्धालु प्रयागराज जा रहे हैं। वहीं प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद ये श्रद्धालु ट्रेनों से वापस भी लौट रहे हैं। इस दौरान प्रयागराज जाने और प्रयागराज से वापस आने वाली ट्रेनों में बहुत ज्यादा भीड़ देखी जा रही है। इसे लेकर रेलवे की ओर से तमाम अतिरिक्त ट्रेनों का भी संचालन किया जा रहा है। साथ ही रेल और सड़क मार्गों पर काफी भीड़ है, अलग- अलग रास्तों में लम्बे जाम की जानकारी सामने आई है।