ऐन शादी के दिन दुल्हन हुई फरार, परिवार ने उड़ा दी मौत की अफवाह, सामने आया चौंकाने वाला मामला।

मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) : जिले में यहां शादी के दिन हार्ट अटैक से मौत का नाटक कर एक दुल्हन फरार हो गई, जिसके बाद हड़कम्प मच गया, जिसे पुलिस ने झांसी के पास एक आश्रम से गिरफ्तार कर लिया है। मुजफ्फरनगर पुलिस अब युवती से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जाता है कि दुल्हन अपनी महिला मित्र के साथ फरार हुई थी। इसमें जो खुलासा हुआ है उसके अनुसार मुजफ्फरनगर में शादी के दिन ब्यूटी पार्लर में सजने गई डॉक्टर दुल्हन अपनी महिला मित्र के साथ फरार हो गई थी और फिर जब रात 9 बजे तक नहीं लौटी तो परिजनों ने कहा – कि ब्यूटी पार्लर में हार्टअटैक आने से दुल्हन की मौत हो गई है।

इसी बीच किसी ने दुल्हन की मौत की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो घर वाले बार-बार बयान बदल रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के लिए कहा तो परिवार मना करने लगा। शव दिखाने के लिए तैयार नहीं था। तब पुलिस ने ब्यूटी पार्लर का CCTV चेक किया, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ। CCTV में डॉक्टर दुल्हन अपनी महिला मित्र के साथ जाती नजर आई। पुलिस दोनों को मध्यप्रदेश से पकड़कर ले आई है। नई मंडी कोतवाली में दुल्हन और उसकी महिला मित्र से पूछताछ की जा रही है। यह घटना मंगलवार शाम नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के नाथ मैरिज लॉन की है। दूल्हा मुजफ्फर नगर का रहने वाला है, जबकि दुल्हन के परिवार वाले झांसी से आए थे। जिसके बाद दूल्हे पक्ष के लिये मुसीबत खड़ी हो गई।

सुषमा मेकअप करवाने गई और फिर गायब हो गई :

दुल्हन के एक करीबी रिश्तेदार ने बताया कि मुजफ्फरनगर के डॉक्टर की शादी झांसी की महिला डॉक्टर से तय हुई थी। करीब 3 महीने पहले दोनों की सगाई हुई थी। मंगलवार को दुल्हन का परिवार मुजफ्फरनगर शादी करने पहुंचा था। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के नाथ फार्म में शादी की तैयारी चल रही थी। दुल्हन को शाम 4 बजे परिवार के लोग लॉन से लगभग 5 किलोमीटर दूर ब्यूटी पार्लर में छोड़कर आए थे। 3 घंटे बाद जब उसको लेने पहुंचे तो दुल्हन पार्लर में नहीं मिली। ब्यूटी पार्लर वालों ने बताया कि वह तो यहां से जा चुकी है। फोन मिलाने पर भी बात नहीं हो पाई। जिसके बाद दूल्हा पक्ष के लोग काफी परेशान हो गये।

परिवार के लोगों ने ससुराल पक्ष को इस बात की जानकारी दी। दोनों परिवारों ने बदनामी से बचने के लिए दुल्हन को हार्टअटैक आने की अफवाह फैला दी। उन लोगों ने रिश्तेदारों को बताया कि, दुल्हन को मेरठ लेकर जा रहे थे, तभी उसकी मौत हो गई। और फिर बारात लौट गई।

पुलिस की पूछताछ में परिवार बदल रहा था बयान :

भक्ति संगीत के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti

किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। जब पुलिस ने परिवार से पूछताछ की तो परिजन बयान बदल रहे थे। इस पर पुलिस को शक हुआ तो पुलिस ने सबसे पहले पार्लर के सीसीटीवी चेक किए। जिसमें दुल्हन अपनी महिला मित्र सीमा के साथ जाती दिखी। इधर पुलिस ने बुधवार सुबह डॉक्टर दुल्हन और उसकी महिला मित्र को मध्यप्रदेश के ग्वालियर से हिरासत में ले लिया है। पुलिस दोनों को मुजफ्फरनगर ले आई है। दोनों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में परिवार के लोग कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। बता दें, दुल्हन और उसकी सहेली झांसी की रहने वाली हैं। दोनों युवतियों में प्रेम संबंध की बात कही जा रही है।

दुल्हन ने पहले ही बना लिया था भागने प्लान :

जानकारी अनुसार दुल्हन के प्रेम-प्रसंग के बारे में उसके परिवार को भी पता था।, लेकिन उन्होंने इसको गंभीरता से नहीं लिया। जब महिला डॉक्टर की शादी तय हुई तो उसने अपनी सहेली के साथ भागने का प्लान बनाया। डॉक्टर के रिश्तेदारों ने बताया कि शादी के चार दिन पहले दुल्हन और उसकी सहेली मुजफ्फरनगर पहुंच गई थीं। उसकी सहेली मुजफ्फरनगर नगर के ही एक होटल में ठहरी थी। सहेली एक दिन पहले उन्हें दिखी भी थी, लेकिन किसी को ऐसा नहीं लगा कि वह दोनों इस तरह का कदम उठाएंगे। लेकिन उनके इस कदम से दोनों परिवारों के लिये बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई।