रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, दिल्ली के डिप्टी सीएम बने….।

नई दिल्ली : और अब अंततः केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली के लिए नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। दिल्ली में मुख्यमंत्री पद पर रहस्य खत्म हो गया है। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होंगी। बुधवार की शाम को भारतीय जनता पार्टी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली में विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। बता दें कि भाजपा ने मुख्यमंत्री के नाम का फैसला करने के लिए रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ के रूप में दो केंद्रीय पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया था। इसके बाद बुधवार की शाम को रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा की गई और इसके साथ ही उनका नाम दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री के रूप में तय हो गया।

जानें रेखा गुप्ता के बारे में :

रेखा गुप्ता वर्तमान में केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को 29595 वोटों से चुनाव हराया था। रेखा गुप्ता की उम्र 50 वर्ष है। उनका जन्म हरियाणा के जींद जिले में स्थित नंदगढ़ गांव में 1974 में में हुआ था। जानकारी के मुताबिक, रेखा गुप्ता का परिवार साल 1976 में दिल्ली में शिफ्ट हो गया था। उनके पति का नाम मनीष गुप्ता है। रेखा गुप्ता ने LLB किया है और वह पेशे से वकील भी हैं।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री प्रवेश वर्मा होंगे :

नई दिल्ली सीट से बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराया है। प्रवेश वर्मा ने तीन हजार से अधिक अंतर से चुनाव जीता है।

केजरीवाल के खिलाफ मुखर रहे :

भक्ति संगीत के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti

दरअसल, दिल्ली की राजनीति में पिछले कुछ वक्त से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सबसे मुखर आवाज बनकर कोई उभरा तो वो प्रवेश वर्मा हैं। ये पूर्व मुख्यमंत्री साहेब सिंह वर्मा के बेटे हैं और दिल्ली के पूर्व सांसद भी रह चुके हैं। इनकी छवि हिंदुवादी नेता की रही है। प्रवेश वर्मा ने 2013 का दिल्ली विधानसभा चुनाव महरौली निर्वाचन क्षेत्र से लड़ा था और उन्होंने कांग्रेस के योगानंद शास्त्री को हराया था।