मौसम में हो रहा है बड़ा बदलाव, अब धीरे – धीरे बढ़ेगी गर्मी, आने वाले तीन दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम….।

रायपुर : मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वसंत ऋतु 1 मार्च से शुरू होकर 31 मई को खत्म होती है। वहीं, खगोलीय रूप से वसंत ऋतु, वसंत विषुव के दिन से शुरू होती है। साल में दो बार विषुव होता है, जब सूर्य भूमध्य रेखा के ठीक ऊपर से गुज़रता है। वहीँ वैश्विक वायुमंडल में बदलाव के कारण पतझड़ का मौसम चल रहा है और साथ ही वसंत ऋतू का भी अहसास बढ़ने लगा है। वसंत ऋतु में बर्फ़ पिघलती है, फूल खिलते है, पत्ते गिरते है, बर्फ भी पिघलती है। वहीँ अब रायपुर राजधानी में भी बुधवार को दोपहर का तापमान फिर से 35 डिग्री के करीब पहुंच गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 21 डिग्री के आसपास रहा है।

आने वाले तीन दिनों में प्रदेश के पूर्वी जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे वहां पर अधिकतम तापमान गिर सकता है और रात का तापमान बढ़ सकता है।पश्चिमी विक्षोभ जमू में बना हुआ है। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से 3.1 किमी है। इसके असर से राजधानी समेत प्रदेशभर का मौसम में हल्का बदलाव आएगा। ज्यादातर क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहेंगे। इस कारण गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहेगा। राजधानी समेत ज्यादातर जिलों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री तक ज्यादा चल रहा है। इस कारण दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी रहती है। साथ ही अब गर्मी में ज्यादा वृद्धि की उम्मीद 26 के बाद ही है, 26 फरवरी को महाकुम्भ का अंतिम दिवस है।

स्वास्थ्य के प्रति दें ध्यान :

गीत संगीत और भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

रात व सुबह हल्की ठंडक रहती है। इस कारण लोग वायरल फीवर, सर्दी-खांसी व अस्थमा के अटैक का शिकार हो रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, दिन व रात के तापमान में ज्यादा अंतर के कारण ऐसा होता है। इन दिनों अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 14 से 15 डिग्री का अंतर है। हालांकि सोमवार को दोगुना अंतर रहा। मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी में रात व सुबह हल्की ठंड बरकरार रहेगी। जिसको लेकर स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।