पत्नी पर पेट्रोल डालकर जिन्दा जलाया, पीड़िता की हालत गंभीर।

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी को जिन्दा जला दिया है। इस मामले में जानकारी मिली है कि मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने महिला को झुलसी हुई हालत में देखा और इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। महिला की हालत गंभीर बताई गई है, इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। 

इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम 50 वर्षीय गोपाल अग्रवाल है। वह ग्राम ढेलवाडीह का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि, बुधवार की देर रात गोपाल अपनी पत्नी भावना को पुराने सीईसीएल कॉलोनी ले गया था। वहीं दुर्गा पंडाल के पास उसने अपनी पत्नी पर  पेट्रोल डालकर जिन्दा जला दिया। गुरूवार की सुबह जब लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले तो उन्हें महिला गंभीर हालत में झुलसी हुई देखी। 

इस घटना के बाद राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। साथ ही पीड़ित महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस को घटनास्थल के पास से जले हुए चप्पल, माचिस ज्वलनशील पदार्थ की खाली बोतल मिली हैं, जिसको लेकर जांच की जा रही है। वहीँ अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। फ़िलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है। 

मामले में सामने आई बड़ी जानकारी :

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

इस मामले में बताया जा रहा है कि किराना व्यवसायी गोपाल अग्रवाल ने भावना बरेठ निवासी बांगो से दूसरा विवाह किया था। लगभग 6 वर्ष पहले दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। लेकिन इनके यहां औलाद ने जन्म नहीं लिया। बताया जाता है कि गोपाल की पहली पत्नी भी नि:संतान थी। उसकी मौत होने के बाद उसके बाद भावना से गोपाल ने विवाह किया था। संतान न होने के कारण गोपाल भावना से भी अक्सर मारपीट किया करता था। उसे उसके मायके भी कई बार छोड़ आया था। वह हमेशा उसे प्रताड़ित करता रहता था।

बताया जा रहा है कि गोपाल अग्रवाल ने आज भोर में लगभग 4 बजे अपनी पत्नी भावना को यह कहकर कार में बिठा लिया था कि चलो हम लोग चक चकवा पहाड़ जाकर वहां मॉर्निंग वॉक करेंगे। भावना उसके साथ गाड़ी में बैठी तो गोपाल उसे चक चकवा पहाड़ की तरफ ले जाने की बजाय देलवाडीह की ओर ले आया। उसे गाड़ी में रखें पेट्रोल से नहलाकर आग के हवाले कर दिया और वहां से भाग गया। कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आगे की जांच कार्यवाही शुरू की। वहीं आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया।