नई दिल्ली : सोने के कई तरह के इस्तेमाल होते हैं, जैसे कि आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक्स, दवा, और अंतरिक्ष यान। सोना एक बहुमुखी धातु है और यह हमारे दैनिक जीवन का अहम हिस्सा है। भारत में शादी ब्याह में इसकी खूब मांग होती है, वहीँ भारत इसका बहुत बड़ा बाजार है और लगातार इसकी मांग बनी रहती है। वहीँ सोने की कीमतें बीते कुछ महीनों से जिस तरह से बढ़ रही हैं, उसे देखकर लगता है कि जल्द ही 10 ग्राम 24 कैरेट सोना एक लाख रुपये के पार चला जायेगा, ऐसा इसी वर्ष होने की उम्मीद है। सिर्फ बीते 13 महीनों की बात करें तो इन महीनों में सोने की कीमतों में गजब की तेजी देखी गई है। जहां, 21 जनवरी, 2024 को 24 कैरेट सोने का मानक मूल्य लगभग 63,000 प्रति 10 ग्राम था। वहीं, 21 फरवरी, 2025 तक, यह कीमत बढ़कर 88,223 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जो 25,223 की बढ़त को दिखाता है। यह लगभग 40 फीसदी की वृद्धि है।
इसलिये बढ़ रहे हैं सोने के भाव :
बाज़ार विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की कीमतों में यह उछाल वैश्विक बाजारों में आई तेजी और भारत में बढ़ती मांग के कारण आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें 2,000 डॉलर प्रति औंस को पार पहुंच चुकी हैं।. इसके अलावा, ट्रंप की टैरिफ धमकियों की वजह से बढ़ते ट्रेड वॉर के खतरे को देखते हुए निवेशक सोने में अपना पैसा निवेश कर रहे हैं, जिसकी वजह से पूरी दुनिया में सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं। हालाँकि महंगाई के आधार पर सोने अहमियत बराबर रहती है।
सोने में निवेश करना चाहिए या नहीं?
भक्ति संगीत के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti
अगर आप सोने में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इसके लिए विशेषज्ञों की सलाह है कि बाजार के रुझानों पर नजर रखें और सही समय पर निवेश करें। सोना हमेशा से एक सुरक्षित निवेश विकल्प रहा है, लेकिन कीमतों में उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए ही फैसला लेना चाहिए। हालाँकि दाम गिरने की उम्मीद कम ही है, लेकिन अचानक से दाम गिर भी सकते है। 2023 में सोने की ग्लोबल सप्लाई 4,945.9 टन रही है, जबकि 2024 में सोने की ग्लोबल सप्लाई 4,974.5 टन रही है। WGC के मुताबिक भारत में सोने की मांग 802.8 टन रही, जो कि लगातार बढती ही जा रही है।



