गाज़ियाबाद (उ.प्र.) : फिल्म “छावा” लगातार सुर्ख़ियों में आ रही है, वहीँ अब इस फिल्म को लेकर गाजियाबाद की लोनी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर का ‘छावा’ फिल्म को लेकर बड़ा बयान सामने आया है।इसी कड़ी में भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उत्तर प्रदेश के मनोरंजन कर मंत्री को खत लिखा है। इस खत में उन्होंने मांग की है कि ‘छावा’ फिल्म को महिलाओं और बच्चियों के लिए नि:शुल्क किया जाए।
भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सरकार से छावा फिल्म को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री करने की मांग की है। नंदकिशोर गुर्जर ने इसके पीछे तर्क दिया है कि किस तरह से मुगल शासन में जौहर करने के लिए महिलाओं को मजबूर होना पड़ा था।उसका इसमें चित्रण है, इससे सबको सीख मिलेगी। यह हिन्दू युवतियों का बेहतर मार्गदर्शन करेगी।
छावा फिल्म को लेकर क्या कहा?
लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पत्र में लिखा कि “संभाजी महाराज, छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र थे। उनके जीवन और संघर्षों पर ये फिल्म बनाई गई है।” उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा है, “मुगलों और जिहादियों ने जिस तरीके से हमारी बहन बेटियों के साथ किया था कि उसकी वजह उन्हें जौहर तक करना पड़ा।” हालाँकि अभी इस बयान पर किसी की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने दावा किया कि “उस समय लोगों का कत्लेआम करके उनका धर्म परिवर्तन कराया। उस समय में संभाजी महाराज ने अपना सर्वोच्च बलिदान देते हुए उनकी रक्षा की।” उन्होंने फिल्म को लेकर कहा कि “इस फिल्म के जरिये बेटियों को सीखने समझने का मौका मिलेगा कि जिहादियों से कैसे बचा जाए।” इसके बाद हो सकता है अन्य राज्यों में भी ऐसी मांग उठे।
‘बेटियों के लिए छावा का टिकट फ्री’ :
भक्ति संगीत के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti
नंदकिशोर गुर्जर ने कहा, “भारत के साथ क्या ज्यादती हुई? इस फिल्म में इतिहास का पूरा चित्रण है।” उन्होंने आगे कहा,”मेरा यह मानना है कि इस फिल्म के लिए उत्तर प्रदेश में खास तौर से बेटियों के लिए फ्री टिकट हो और जो हमारे अन्य वर्ग हैं, उनके लिए टैक्स फ्री किया जाए, जिससे भारतीय संस्कृति को मजबूत किया जाए।” इससे भारतीयों को एक नई जानकारी मिलेगी जिससे उन्हें अपने इतिहास को जानने का मौका मिलेगा।
भारतीय जनता पार्टी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा, “हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक संत भी हैं और संस्कृति के लिए लगातार उन्होंने संघर्ष किया है। उनसे सबसे ज्यादा उम्मीद हम करते हैं।” उन्होंने कहा, “हमारा विशेष रूप से निवेदन है कि इस फिल्म को टैक्स फ्री किया जाए।”
वीर छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर कल मुंबई में भी इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग उठाई गई। हिंदू जन जागृति संगठन के बाद खुद शिवसेना नेता राहुल कनाल ने भी राज्य सरकार को पत्र लिखा है। विकी कौशल की यह फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज पर बनी है और शिव जयंती पर इसे टैक्स फ्री घोषित किया जाए।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ‘छावा’ फिल्म के ऐतिहासिक चित्रण के लिए इसकी खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि जनता से उन्होंने इस फिल्म के बारे में सकारात्मक प्रतिक्रिया सुनी है। फडणवीस ने कहा कि मुझे खुशी है कि छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर बहुत अच्छी फिल्म बनाई गई है, हालांकि मैंने इसे अभी तक नहीं देखा है, लेकिन मैंने लोगों से सुना है कि यह फिल्म इतिहास से छेड़छाड़ किए बिना बनाई गई है।
गीत संगीत और भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना स्टारर ‘छावा’ को बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रतिसाद मिल रहा है। छत्रपति शिवाजी के बेटे छत्रपति शम्भाजी की जिंदगी पर बनी फिल्म “छावा” बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ताबड़तोड़ कमाई भी कर रही है. अब तक फिल्म छावा ने करीब 300 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू लिया है। विक्की कौशल का अभिनय कौशल दर्शकों ने सबसे पहले फिल्म उरी में देखा था।



