हैदराबाद (तेलंगाना) : भारत में सांप्रदायिक नफरत बढ़ती जा रही है, जो देश में अशांति का सबब बन सकता है। देश में नेताओं ने इतनी नफरत फैला दी है कि इसका असर आम लोगों में भी दिखने लगा है। आए दिन नौजवान मस्जिद के सामने जय श्री राम के नारे लगाने के साथ आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं और वे मस्जिद पर चढ़कर भगवा झंडे भी फहरा रहे हैं। तो वहीँ कई क्षेत्रों में लव जिहाद , धार्मिक रैलियों पर पत्थरबाजी की घटनायें भी सामने आ रही है, इससे कई जगहों पर तनाव की स्थिति पैदा हो चुकी है। वहीं, कई जगहों पर हिंसा इतनी उग्र हो गई कि कई लोगों की जान चली गई है, फिर भी ऐसे उपद्रवी तत्वों पर लगाम लगाने का कोई कोशिश नहीं की जा रही है। वहीँ बीते दिनों संभल की घटना में बड़ा खुलासा हुआ कि विदेश से हथियारों की तस्करी करने और बिक्री बढ़ाने के लिये संभल की हिंसा भड़काई गई।
हैदराबाद में मौजूद मस्जिद के बाहर भारी हंगामा :
हैदराबाद से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां भगवा ब्रिगेड के युवकों ने जमकर उत्पात मचाया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मस्जिद के सामने बाइक पर कई लड़के चक्कर लगा रहे हैं, इन सभी की बाइक पर भगवा झंडे लगे हुए हैं और ये सभी तलवारें लहरा रहे हैं और जय श्रीराम के नारे लगा रहे हैं।यह पूरी घटना चाणक्यपुरी कॉलोनी स्थित मस्जिद-ए-अशरफ के सामने की बताई जा रही है।
नमाज के दौरान हंगामा :
हैदराबाद में मौजूद कई मुस्लिम संगठनों ने दावा किया है कि चाणक्यपुरी कॉलोनी स्थित मस्जिद-ए-अशरफ के सामने ईशा की नमाज के दौरान शिवाजी जयंती जुलूस में भाग लेकर लौट रहे हिंदुत्ववादी कार्यकर्ताओं ने तलवारें लहराईं है और आपत्तिजनक नारे लगाए हैं और साथ ही ‘वंदे मातरम् गाना होगा, वरना यहां से जाना होगा’ का नारे लगा रहे थे। यह वीडियो कब का है इस वीडियो की पुष्टि नहीं की गई है। यह सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
भाजपा विधायक टी राजा का विवादित बयान :
तेलंगाना के भाजपा के विधायक टी राजा अपने विवादित बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने मुसलमानों को लेकर कई विवादित बयान दिए हैं। इसी बीच भाजपा विधायक ने औरंगजेब की कब्र को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि औरंगजेब एक क्रूर राजा था, उसने लगातार मराठों पर हमले किए, उसकी कब्र यहां क्यों है? इसके साथ ही टी राजा ने सरकार से मांग की है कि औरंगजेब की कब्र को बुलडोजर से तोड़ देना चाहिए।
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
वहीँ औरंगजेब की कब्र पर असदुद्दीन ओवैसी द्वारा फुल चढ़ाने को लेकर भी बवाल मच चुका है। ऐसे में सांप्रदायिक सद्भाव लगातार खतरे में आ रहा है। वहीँ आपको बता दें की फिल्म छावा इस समय सुर्ख़ियों में है, जिसके अनुसार औरंगज़ेब एक क्रूर मुस्लिम शासक था। वह गैर-मुसलमानों के प्रति भेदभावपूर्ण नीतियां लागू करता था। औरंगज़ेब के शासन में कई हिंदू मंदिरों को नष्ट कर दिया गया था इसलिए, उसे सबसे विवादास्पद मुग़ल शासक माना जाता है। वहीँ मुस्लिम समाज के कुछ लोग उसके पक्ष में दिखते है।



