प्रेमी से बात कर रही थी पत्नी, पति ने टोका तो कर दिया घिनौना काण्ड, हुई मौत।

हाजीपुर (बिहार) : अतिरिक्त वैवाहिक प्रेम-प्रसंगों के मामले अब आम हो गये है, जो संस्कृति के दूषित होने को लेकर काफी चिंताजनक है, वहीँ बिहार के हाजीपुर में पति-पत्नी के बीच खूनी और घिनौना काण्ड होने का मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी पत्नी ने अपने ही पति का निजी अंग काट दिया, फिर इसके बाद पति की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीँ इस घिनौने काण्ड ने लोगों को सकते में डाल दिया है।

गुस्से में काट दिया निजी अंग :

दरअसल, ये हैरान कर देने वाला मामला हाजीपुर के करताहा थाना क्षेत्र के भटौली भगवान गांव का है। यहां मिथिलेश पासवान (28) का शुक्रवार को अपनी पत्नी प्रियंका कुमारी के साथ विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने गुस्से में अपने पति मिथिलेश पासवान का निजी अंग काट दिया, घटना के बाद काफी खून बहने के कारण पति मिथिलेश की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस घटना के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मिथिलेश के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। वहीं आरोपी पत्नी प्रियंका कुमारी को पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गत्या। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। मामले ने काफी गंभीर रूप ले लिया, वहीँ जांच में तथ्य आने के बाद मामला पूर्ण रूप से स्पष्ट हो सकेगा।

प्रेमी से बात कर रही थी पत्नी :

इस मामले प्रथमदृष्टया मामला सामने आया है कि महिला अपने प्रेमी से बात कर रही थी, जिसके बारे में पति को जानकारी मिल गई। इसके बाद पति ने इस बारे में पूछा। इसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि गुसाई पत्नी ने अपने पति का निजी अंग काटकर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में डीएसपी गोपाल मंडल ने बताया कि होली के दिन पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान पत्नी ने प्रहार किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। प्राथमिक की दर्ज कर मृतक की पत्नी को हिरासत में लिया गया है पूछताछ की जा रही है।

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

इस घटना में अस्पताल के डॉक्टर विशाल कुमार ने बताया कि मिथिलेश की मौत हुई है। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि मिथिलेश की अपर पार्ट में भी जख्म था और पेनिस में भी जख्म था जिसके कारण मौत हुई है। वहीं मृतक के परिवार के कई लोगों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। दोनों घर में बंद थे। उसके बाद पता चला कि मिथिलेश की मौत हो गई है। मारपीट हुई है, निजी अंग में काटा गया है।